logo

मूड

ट्रेंडिंग:

PM मोदी के कान में नजर आई ईयररिंग जैसी चीज, क्या है यह डिवाइस?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले दिनों ओमान यात्रा पर थे। ओमान के एयरपोर्ट पर वह अपने कान में ईयररिंग जैसी कोई चीज पहने हुए नजर आए। आइए इस डिवाइस के बारे में जानते हैं।

PM Modi and Oman PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओमान के उप प्रधानमंत्री सैयद शिहाब बिन तारिक अल सईद, Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस हफ्ते की शुरुआत में दो दिनों के लिए ओमान पहुंचे थे। उनका स्वागत ओमान के उप प्रधानमंत्री सैयद शिहाब बिन तारिक अल सईद ने किया। उनके स्वागत में ट्रेडिशनल डांस और गॉर्ड ऑफ ऑनर शामिल था। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के कान में लगे एक छोटे से ईयररिंग ने लोगों का ध्यान खींचा है। इस चींज को लेकर सोशल मीडिया पर काफी अटकले लगाई जा रही है।

 

कई लोगों ने इसे फैशन एक्सेसरी समझ लिया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर खूब चर्चा हो रही है। हम आपको बताते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कान में क्या पहना था?

 

यह भी पढ़ें- सर्दियों में कश्मीरी फिरन का ट्रेंड छाया, दिल्ली-मुंबई की लड़कियों में क्रेज

पीएम मोदी ने कान में क्या पहना है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कान में कोई ईयररिंग नहीं बल्कि रियल टाइम ट्रांसलेशन डिवाइंस पहना था। ऐसे उपकरणों का इस्तेमाल अतंरराष्ट्रीय कूटनीतिक बैठकों में किया जाता है ताकि अलग-अलग भाषाएं बोलने वाली नेताओं और अधिकारियों के बीच में आसानी से बातचीत हो सके। ओमान की आधिकारिक भाषा अरबी है।

 

इस ट्रांसलेशन डिवाइस को मेहमानों से बातचीत करने के सबसे सही तरीका माना जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ओमान के उप प्रधानमंत्री से हवाई अड्डे पर मुलाकात के दौरान यह डिवाइस पहने हुए थे।

 

यह भी पढ़ें- कौन हैं सांता क्लॉस? जिन्हें बच्चे भेज सकते हैं चिट्ठियां, जान लीजिए पता

भारत और ओमान में हुआ समझौता 

ओमान के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट साइन हुआ है जिसके भारत से एक्सपोर्ट होने वाले 98 फीसदी सामान पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। इसमें टेक्सटाइल, एग्रीकल्चर और गुड्स समेत कैटेगरी शानिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया ओमन बिजनेस फोरम को संबोधित किया है।

 

पीएम मोदी ने दोनों देशों के कूटनीतिक और व्यापारिक रिश्तों का जिक्र किया। उन्हें ओमान के सर्वोच्च सम्मान ऑर्डर ऑफ ओमान से सम्मानित किया गया है।

 

Related Topic:#Narendra Modi

और पढ़ें