logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गर्मियों में भूलकर भी न करें ये गलतियां, खूबसूरती में लग सकता है दाग

गर्मी में त्वचा बेजान और ड्राई नजर आती है। ऐसे मौसम में त्वचा का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है।

skin care tips

स्किन केयर, Photo Credit: Freepik

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

गर्मी हो या सर्दी हो, हर मौसम में त्वचा का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। धूप, धूल और प्रदूषण की वजह से रोजाना स्किन केयर करने की जरूरत होती है। स्वस्थ त्वचा आपके अंदर आत्म विश्वास जगाने का काम करती हैं।

 

कई बार त्वचा संबंधी समस्याएं होने पर हम उसे जल्द ठीक करने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। कुछ लोग इस दौरान गलतियां भी करते हैं। हम आपको कुछ सामान्य गलतियां बता रहे हैं जिसे ज्यादातर लोग करते हैं।

 

यह भी पढ़ें: गर्मी में हीट वेव से बचने के लिए क्या करें, क्या न करें?

स्किनकेयर जुड़ी ये गलतियां न करें

सनस्क्रीन को विकल्प समझना

 

आप इस तरह की गलती न करें। स्किन केयर के लिए सनस्क्रीन बहुत जरूरी है। यह आपको सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने का काम करता है। इसके अलावा दाग-धब्बे और एजिंग की समस्या को भी कम करने का काम करता है। रोजाना एसपीएफ युक्त सनस्क्रीन लगाएं। अपने त्वचा टाइप के हिसाब से सनस्क्रीन का चुनाव करें।

 

नींबू का रस या टूथपेस्ट लगाना

 

यह एक ऐसा घरेलू उपाय है जिसे ज्यादातर लोग फॉलो करते हैं। चेहरे पर कभी ये चीजें नहीं लगानी चाहिए। इन चीजों की वजह से पिंपल्स और रेडनेस की समस्या बढ़ने का खतरा रहता है।

 

वायरल स्किन केयर ट्रेंडस पर भरोसा

 

पिंपल्स, दाग-धब्बे और झाइयों को हटाने के लिए वायरल स्किन केयर ट्रेंडस पर भरोसा नहीं करना चाहिए। समस्या होने पर सीधा त्वचा विशेषज्ञ को दिखाएं।

 

हाथ, गले और छाती को नजर अंदाज करना

 

शरीर के इन हिस्सों पर चेहरे से पहले एजिंग की समस्या दिखने लग जाती है। एसपीएफ युक्त सनस्क्रीन और मॉश्चराइजर इन हिस्सों में भी लगाएं ताकि त्वचा सामान्य नजर आए।

 

यह भी पढ़ें: इंस्टाग्राम पर वायरल ट्रेंड्स को न करें फॉलो, खराब हो सकता है चेहरा

 

ओवर क्लींज

 

गर्मी के मौसम में प्रदूषण और पसीने के वजह से त्वचा चिपचिपी हो जाती है। त्वचा को साफ करने के लिए बार-बार फेसवॉश का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा करने से त्वचा रूखी और बेजान नजर आती हैं।

 

तौलिए से मुंह रगड़ना

 

ज्यादातर लोग अपने चेहरे को तौलिए से रगड़कर साफ करते हैं। आप इस तरह की गलती न करें। हमेशा तौलिए को हल्के हाथों से त्वचा पर टैप करें।

 

Related Topic:#Skin Care

और पढ़ें