logo

मूड

ट्रेंडिंग:

फेस्टिवल सीजन में ग्लोइंग दिखना चाहती हैं तो बैग में जरूर रखें ये चीजें

त्योहारों के सीजन में लोग भीड़ में पंडाल घूमते हैं। दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताते हैं। इस भाग दौड़ के बीच में त्वचा को ग्लोइंग रखने के लिए बैग में रखें ये 3 चीजें।

skin care tips

स्किन केयर टिप्स, Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

फेस्टिवल सीजन में हम अपने आउटफिट, ज्वेलरी से लेकर हर चीज का ध्यान रखते हैं लेकिन एक चीज जिस पर ध्यान नहीं जाता है। वह हमारी त्वचा है। त्योहार के मौसम में धूप, धूल और प्रदूषण की वजह से त्वचा ज्यादा थकी हुई नजर आती है। अगर आप भी फेस्टिवल सीजन में ग्लोइंग दिखना चाहते हैं तो स्किन केयर की कुछ जरूरी टिप्स को फॉलो करें।

 

अगर आपकी त्वचा डल हो गई है तो हल्दी, केसर और चंदन का पेस्ट लगाएं। इस मिश्रण को लगाने से त्वचा को ठंडक मिलती है और टैनिंग कम होती है। साथ ही इस मिश्रण को लगाने से त्वचा दमकती नजर आती है। अगर आपके पास इतना टाइम नहीं है तो आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिसे आप पूरा दिन फ्रेश फील करेंगे और हाइड्रेटेड भी रहेंगे।

 

यह भी पढ़ें: भारत में सनस्क्रीन खरीदने वाले घर 4 साल में 3 गुना बढ़े, अब बदल रहे हैं प्रोडक्ट

 बैग में जरूर रखें ये चीजें

सनस्क्रीन जरूर रखें

 

त्योहार के समय में लोग पंडाल घूमते हैं। दोस्तों के यहां पर लंच के लिए जाते हैं। कुछ लोग परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए घर जाते हैं। इस दौरान सबसे ज्यादा नुकसान आपकी त्वचा को पहुंचता है। अपने बैग में हमेशा एसपीएफ 50 सनस्क्रीन रखें। सनस्क्रीन आपको सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने का काम करता है।

 

पानी की बोतल रखें

 

त्योहार में लोग इतना बिजी रहते हैं कि शरीर को हाइड्रेटेड रखना ही भूल जाते हैं। अपने बैग में एक पानी की बोतल रखें। हर एक या दो घंटे पर पानी पीते रहे। इससे आप डिहाइडेटेड महसूस नहीं करेंगे। साथ ही त्वचा में चमकेगी।

 

यह भी पढ़ें: Period Pain से कितनी अलग है यह बीमारी? दर्द होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं

 

वेट वाइप्स

 

धूल, धूप और प्रदूषण की वजह से त्वचा बिल्कुल भी फ्रेश महसूस नहीं करती है। आपके पास चेहरे को साफ करने का भी समय नहीं होता है। ऐसे समय पर वेट वाइप्स बहुत काम आती है। इसे इस्तेमाल करके आप फ्रेश महसूस करेंगी और आपकी किसी चीज की जरूरत नहीं होगी।

Related Topic:#Skin Care

और पढ़ें