logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गर्मी में कंफर्ट और स्टाइल के लिए पहनें ये मैक्सी ड्रेस, बार-बार देखेंगे लोग

गर्मी के मौसम में लोग एक ही आउटफिट में कंफर्ट और स्टाइल दोनों चाहते हैं। अगर आप भी कुछ ऐसी चाहती हैं तो ये मैक्सी ड्रेस आपके लिए हैं।

maxi dress

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: Social media

गर्मी के मौसम में हर कोई आरामदायक कपड़े पहनना चाहता है। खासतौर से महिलाएं ऐसे आउटफिट को चुनती हैं जो पहनने में आरामदायक होने के साथ दिखने में स्टाइलिश भी लगे। इस बार मार्केट में मैक्सी ड्रेसेस का ट्रेंड छाया हुआ है। इस ड्रेस में आपको तरह-तरह के खूबसूरत प्रिंट और पैटर्न मिल जाएंगे। 

 

मैक्सी ड्रेस हर उम्र की महिलाओं को पसंद आता है। खासतौर से गर्मी के मौसम में अगर आप ऑफिस या कॉलेज जा रही हैं तो यह आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। अगर आप भी मैक्सी ड्रेस खरीदना को सोच रही है तो हम आपको कुछ अच्छे ऑप्शन बता दे रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: आपकी ये 3 आदतें गर्मी में आंखों के लिए है खतरनाक

फ्लोरल प्रिंटेड मैक्सी ड्रेस

इस मौसम में फ्लोरल प्रिंट लोगों को खूब पसंद आता है। आप कॉटन वाली फ्लोरल मैक्सी ड्रेस खरीद सकती हैं। इसमें आप स्लीवलेस और वी नेकलाइन वाला डिजाइन खरीदे। वी नेकलाइन में आपकी हाइट लंबी दिखती है। ये दिखने में स्टाइलिश भी लगता है और पहनने में आरामदायक भी होता है। फ्लोरल प्रिंट गर्मी में चील समर वाइब देता है।

 

ए लाइन फ्लोइंग ड्रेस

ये मैक्सी ड्रेस दिखने में बेहद स्टाइलिश और एलिगेंट लगता है। इसकी लंबाई घुटनों से नीचे तक होती है। इसका ए लाइन फ्लोइंग स्कर्ट दिखने में बहुत खूबसूरत लगता है। आप इस आउटफिट को किसी मौके पर पहन सकती है।

 

 

यह भी पढ़ें: 'सिर्फ चीनी की मीठी गोलियां', अनुष्का ने होम्योपैथी का सपोर्ट किया, भड़का डॉक्टर

स्लीवलेस प्रिंटेड ड्रेस

 

प्रिंट्स का ट्रेंड कभी नहीं जाता है। गर्मी के लिए ये कपड़े बिल्कुल परफेक्ट है। इसमें आपको तरह-तरह के पैटर्न मिल जाएंगे। ये आउटफिट देखने में बहुत प्यारा लगता है। ये फुल लेंथ और मिड लेंथ में आपको आसानी से मिल जाएगा। आप अपनी पसंद के हिसाब से प्रिंट डिजाइन को चुनें।

 

Related Topic:#Fashion tips

और पढ़ें