logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गर्मी में चेहरे पर बार-बार आ रहा है पसीना तो कैसे पाएं छुटकारा?

गर्मी के मौसम में अधिक तापमान और उमस की वजह से पसीना ज्यादा आता है। अगर आपको बार-बार पसीना आने की समस्या है तो हम आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं।

summer skincare

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

देशभर में दिल्ली समेत अन्य राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी की वजह से लोग बेहाल है। इस मौसम में अधिक तापमान और उमस की वजह से पसीना अधिक आता है। कुछ लोगों को ऐसी में रहने के बावजूद भी पसीना आता है। 

 

पसीना आना एक सामान्य बात है। इस वजह से मेकअप भी खराब हो जाता है और आपका आत्मविश्वास भी कम हो जाता है। अगर आपको चेहरे पर अधिक पसीना आता है तो हम आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: खराब खान-पान के कारण चीन में हृदय रोग से हुईं सबसे ज्यादा मौतें, शोध में खुलासा

ऑयल और पसीना को कैसे कम करें?

ब्लोटिंग पेपर

 

गर्मी में चेहरे पर ऑयल और पसीना आने की समस्या होना आम बात है। आप पसीने को साफ करने के लिए रूमाल और तौलिए का इस्तेमाल करने से बचें। आप ब्लोटिंग पेपर का इस्तेमाल करें। ये पेपर एक्सट्रा ऑयल को सोखने में मदद करता है। ये आपके मेकअप को खराब नहीं होने देता है।

 

सही स्किनकेयर करें

 

अगर आपकी त्वचा ऑयली है तो हैवी क्रीम लगाने से बचें। इस वजह से पसीना अधिक आता है। आप लाइटवेट क्लींजर का इस्तेमाल करें ताकि त्वचा की नेचुरल ऑयल को नुकसान न हो। आप  जेल बेस्ड या ऑयल फ्री मॉश्चराइजर का इस्तेमाल करें जो पोर्स को खुला रखता है।  त्वचा में लाइटवेट सनस्क्रीन लगाएं। सनस्क्रीन आपको सूरज की हानिकारक किरणों से बचता है। इसे लगाने से पसीना भी कम आता है।

 

यह भी पढ़ें: 30 की उम्र में त्वचा का कैसे रखें ख्याल? झुर्रियां और फाइन लाइंस होगी कम

 

अच्छा प्राइमर लगाएं

 

प्राइमर लगाने से पसीना कम आता है। आप सिलिकॉन बेस्ड या मेट बेस्ड प्राइम लगाएं। सबसे ज्यादा पसीना नाक, होंठों के ऊपर और माथे पर आता है। ये आपकी त्वचा पर एक सुरक्षित लेयर बनाने का काम करता है।

 

पानी पीते रहें

 

शरीर को हाइड्रेटेड रखें। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर स्वस्थ रहता है। साथ ही त्वचा भी ग्लोइंग रहती है। अगर आपको बहुत ज्यादा पसीना आता है तो कॉफी कम पिएं क्योंकि उसमें कैफीन पाया जाता है।

 

Related Topic:#Skin Care

और पढ़ें