logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गर्मी में त्वचा को ठंडक देती हैं ये 5 चीजें, मुंहासे की समस्या होगी दूर

गर्मी के मौसम में त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ जाती है। हम आपको उन चीजों के बारे में बता रहे हैं जिससे त्वचा संबंधी समस्याएं ठीक हो सकती हैं।

skin care tips

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo credit: Social Media

आज के समय में स्किन केयर प्रोडक्ट्स की डिमांड तेजी से बढ़ गई है। लोग ग्लोइंग और खूबसूरत त्वचा पाने के लिए 12 स्टेप्स का स्किन केयर रूटीन फॉलो करने को तैयार है। इन स्किन केयर रूटीन के ट्रेंड को सबसे ज्यादा बढ़ावा सोशल मीडिया से मिलता है। सोशल मीडिया पर स्किन केयर स्टेप्स ही नहीं बल्कि घरेलू नुस्खों का भी काफी ट्रेंड बढ़ा है।

 

हम आपको उन 5 चीजों के बारे में बता रहे हैं जिसका इस्तेमाल स्किन केयर रूटीन में सबसे ज्यादा होता है। ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी इन चीजों का मिलाकर बनाया जाता है। आइए बिना देर किए इन प्रोडक्ट्स के बारे में जानते हैं।

 

यह भी पढ़ें: झुर्रियों को कम करने में मदद करता है कोलेजन, कैसे पाएं खूबसूरत और जवां त्वचा?

स्किन केयर में इस्तेमाल होती हैं ये 5 चीजें

हल्दी

 

हल्दी में करक्यूमिन होता है। स्किन केयर के लिए इसका इस्तेमाल हमारी दादी और नानी के समय से हो रही हैं। इसमें एंटी सेप्टिक, एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हल्दी मुंहासे को कम करने में मदद करता है।

 

नीम

 

नीम में एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण होते हैं जो त्वचा के दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है। अगर आपको सनबर्न या खुजली की समस्या रहती हैं तो नीम का फेस पैक लगा सकते हैं।

 

एलोवेरा 

 

एलोवेरा त्वचा में नमी बनाए रखता है और मुंहासे को ठीक करने में मदद करता है। इसमें मौजूद पानी त्वचा को हाइड्रेट रखता है जिससे रूखापन दूर होता है। हमेशा पेड़ से काटकर ताजा एलोवेरा जेल लगाएं। अगर पहली बार एलोवेरा यूज कर रहे हैं तो पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।

 

यह भी पढ़ें: मन की बात में जिन आमों की खूब हुई तारीफ, उनके बारे में क्या जानते हैं आप?

 

चंदन

 

गर्मी के मौसम में चंदन त्वचा को ठंडक और सुकून देती है। इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। ये त्वचा की रंगत को बेहतर करने में मदद करता है। आप चंदन के पाउडर में गुलाब जल, दूध और शहद मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को 15 से 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाए रखें और फिर पानी से धो लें।

 

केसर

 

केसर बहुत ही महंगा आता है लेकिन चेहरे का निखार बढ़ा देता है। केसर का ब्यूटी प्रोडक्ट में बहुत कम मात्रा में इस्तेमाल होता है। इसके अलावा यह आपके चेहरे की रंगत को भी बढ़ाने का काम करता है।

Related Topic:#Skin Care

और पढ़ें