logo

ट्रेंडिंग:

पैदल चलने से कम होता है डिमेंशिया और डिप्रेशन का खतरा, स्टडी में दावा

हम सभी जानते हैं कि चलना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। हाल ही में The Lancet Public Health की स्टडी आई है जिसमें बताया गया है कि चलने से डिमेंशिया के खतरे को कम किया जा सकता है।

walking benefits

वॉकिंग (Photo Credit: Freepik)

चलना हमारा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। कई लोग सुबह और शाम के समय में खुद को स्वस्थ रखने के वॉक पर जाते हैं। चलने से सिर्फ वजन ही नहीं घटता है बल्कि कई बीमारियों के खतरों को भी कम करने में मदद मिलती है। हाल ही में The Lancet Public Health की रिपोर्ट आई है जिसमें बताया गया कि रोजाना 7,000 कदम चलने से मृत्यु का जोखिम 47% तक, 38% तक डिमेंशिया और 22% तक डिप्रेशन के खतरे को कम किया जा सकता है।

 

इस स्टडी में 2014 से 2025 के बीच में प्रकाशित 88 अध्ययनों का विश्लेषण किया गया है जिनमें 1.6 लाख लोग शामिल थे। इस अध्ययन में यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी के साथ ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, स्पेन और नॉर्वे के शोधकर्ता शामिल थे। पहली बार इस तरह का अध्ययन किया गया है। इससे पहले के अध्ययन मुख्य रूप से मृत्यु दर और हृदय स्वास्थ्य दर पर केंद्रित है।

 

यह भी पढ़ें- पानी की कमी से हो सकती हैं गंभीर बीमारियां, जानें डिहाइड्रेशन के लक्षण

7000 कदम चलने के फायदे

रोजाना 7,000 कदम चलने से कैंसर के खतरे को 6% तक कम किया जा सकता है। दिल की बीमारी के खतरे को 25% तक कम किया जा सकता है। चलने से डायबिटीज होने का खतरा 14% तक कम हो सकता। यह तुलना उन लोगों से की गई जो रोजाना सिर्फ 2000 कदम चलते हैं।

 

10, 000 कदम की तुलना में 7000 चलना ज्यादा फायदेमंद माना गया है खासकर उन लोगों के लिए जो कम एक्टिव रहते हैं। हालांकि शोधकर्ताओं ने चेतावनी दी कि कैंसर और डिमेंशिया से जुड़े परिणामों के लिए अभी और अध्ययन करने की जरूरत है। इसलिए इन परिणामों पर पूरी तरह से विश्वास नहीं करना चाहिए। स्टडी में पाया गया कि अगर आप रोजाना 10,000 कदम नहीं चल सकते हैं तो 7000 कदम चलना भी फायदेमंद है।

 

यह भी पढ़ें- फिल्म देखने के बाद क्यों रोने लगते हैं लोग? समझिए इसके पीछे का साइंस

चलने के फायदे

  • दिल के लिए है फायदेमंद- रोजाना चलने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है जिस वजह से हार्ट संबंधी बीमारियां होने का खतरा कम हो जाता है।
  • वजन घटाने में मदद- रोजाना 30 से 45 मिनट तक तेज चलने से कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है।
  • हड्डियां और मांसपेशियां होती हैं मजबूत- रोजाना चलने से हड्डियों की ताकत बढ़ती है और गठिया समेत अन्य बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।
  • ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है- रोजाना चलने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और गुड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता है।

 

 

Related Topic:#Walking#Health News

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap