logo

ट्रेंडिंग:

क्या होता है ग्रे डिवोर्स, क्यों भारत में बढ़ रहा है इसका चलन

पहले के मुकाबले भारत में डिवोर्स के केस ज्यादा तेजी से बढ़ रहे हैं। लोग छोटी-छोटी बातों पर रिश्ता खत्म करने का फैसला लें लेते हैं।

Grey Divorce

ग्रे डिवोर्स (प्रतिकात्मक तस्वीर)

What is Grey Divorce: पिछले कुछ सालों में भारत में डिवोर्स के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि डिवोर्स के केस सिर्फ नौजावानों में ही नहीं बुजुर्ग कपल्स में भी बढ़े हैं। शादी के करीब 25 से 30 साल बाद हमें पार्टनर की सबसे ज्यादा जरूरत होती है क्योंकि उस समय तक एक परिवार के तौर पर हम अपनी जिम्मेदारियों से फ्री हो जाते हैं। बुढ़ापे में अपने पार्टनर संग रहना हर किसी का सपना होता है। लेकिन कुछ कारणों की वजह से रिश्ते में खटपट होने लगती है। जब कपल्स अपने रिश्ते को ठीक नहीं कर पाते हैं तो वो अलग रहना ही बेहतर समझते हैं। 50 की उम्र के बाद जो भी व्यक्ति तलाक लेता है उसे ग्रे डिवोर्स (Grey Divorce) कहा जाता है।

 

57 साल की उम्र में सिंगर एआर रहमान ने अपनी पत्नी सायरा बानो से तलाक का फैसला लिया है। कपल ने पब्लिक में बयान जारी करते हुए तलाक का ऐलान किया है। कपल ने बताया कि उनके रिश्ते में भावनात्मक तनाव आ गया था जिस वजह से उन्होंने ये फैसला लिया। गहरे प्रेम के बावजूद हम दोनों उस खाई को भरने में नाकमयाब रहे। एआर रहमान के तलाक के बाद एक फिर ग्रे डिवोर्स चर्चा में है। आइए जानते हैं ग्रे डिवोर्स का क्या कारण। किन बॉलीवुड सेलेब्स ने ग्रे डिवोर्स लिया है।

 

ग्रे डिवोर्स के मुख्य कारण

 

अकेलापन- कपल्स जब अपनी जिम्मेदारियों को पूरा कर लेते हैं तो वे एक-दूसरे से लिए फ्री होते हैं। उनके बच्चे अपने लाइफ में बिजी हो जाते हैं। कई बच्चे अपना घर छोड़कर दूसरे शहर में रहने लगते हैं। ऐसे समय में उन्हें पार्टन के समय और इमोशनल कनेक्शन की जरूरत होती है। लेकिन जब उन्हें अपने पार्टनर से वो प्यार और इमोशनल कनेक्ट नहीं मिलता तो वो अकेलापन महसूस करते हैं। इस वजह से कपल्स के बीच में मनमुटाव बढ़ जाता है।

 

फाइनेंशियल कारण- रिटायरमेंट के बाद पैसों की वजहों से झगड़े होने लगते हैं। लाइफ में सुकून नहीं रहता है। ऐसे में कपल्स एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लें लेते हैं। कई लोग रिटायरमेंट के बाद अपने पार्टनर से जो लाइफस्टाइल चाहते हैं वो नहीं मिलता है तो भी खुश नहीं रहते हैं।

 

धोखा मिलना- धोखा किसी भी उम्र में तलाक का सबसे बड़ा कारण होता है। बुजुर्ग कपल्स में भी धोखे की वजह से तलाक होता है। जब रिश्ते में बेवफाई आ जाती है तो उस व्यक्ति के साथ रहना मुश्किल हो जाता है।

 

अपेक्षाएं बदल जाना- शादी के शुरुआती दिनों में जो आपकी पार्टनर से उम्मीदे होती है। वो एक उम्र के बाद बदल जाती है। कपल्स अपने रिश्ते में अधूरापन या खालीपन महसूस करते हैं। इस वजह से कपल्स तलाक लेना बेहतर समझते हैं।

 

इन सितारों ने लिया ग्रे डिवोर्स

 

पिछले कुछ सालों में ग्रे डिवोर्स का चलन बढ़ा है। आम लोग ही नहीं कई बॉलीवुड सितारों ने भी ग्रे डिवोर्स लिया है। इस लिस्ट में कमल हासन, अरबाज खान और आशीष विद्यार्थी का नाम शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय भी ग्रे तलाक ले सकते हैं। ये अटकलें तब तेज हो गई थी जब अभिषेक ने ग्रे डिवोर्स के पोस्ट को लाइक किया था। दोनों के बीच तलाक की खबरें लंबे समय से सुर्खियों में हैं।

Related Topic:#Divorce

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap