logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गुड और बैड चॉकलेट का अंतर जानते हैं आप, सेहत के लिए कौन सा है बेहतर?

चॉकलेट एक ऐसी चीज है जो सबको बहुत पसंद है। क्या आप गुड और बैड चॉकलेट के बीच का अंतर जानते हैं।

Chocolate

चॉकलेट (क्रेडिट इमेज- फ्रीपिक)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

चॉकलेट एक ऐसी चीजें हैं जिसे बच्चों से लेकर बूढ़े तक खाना पसंद करते हैं। दुनियाभर में सबसे ज्यादा चॉकलेट स्वीडन के लोग खाते हैं। स्वीडन में चॉकलेट की सबसे ज्यादा बिक्री होती है। हम अपने दोस्तों को खुश करने के लिए गिफ्ट में चॉकलेट देते हैं। इतना ही बच्चों को भी चॉकलेट खूब पसंद आती हैं क्योंकि उसका स्वाद मीठा होता है। चॉकलेट को दो तरह से बांटा गया है। एक को बैड और दूसरे को गुड चॉकलेट कहा गया है। आमतौर पर ज्यादातर लोग इस अंतर को नहीं पहचान पाते हैं। सभी चॉकलेट एक जैसे नहीं होते हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि गुड और बैड चॉकलेट में क्या अंतर होता है।

 

गुड चॉकलेट- इन चॉकलेट्स में हाई क्वॉलिटी चॉकलेट में कोको बीनस, कोको बटर और शुगर समेत कई चीजों का मिश्रण होता है। इसमें वेनिएला और नट्स का इस्तेमाल होता है। इस वजह से इसके टेस्ट में कोको का फ्लेवर ज्यादा होता है। इसे बनाते समय कोको बीनस को अच्छी तरह से रोस्ट किया जाता है। इसके अंदर डार्क चॉकलेट आता है। डार्क चॉकलेट में जितना ज्यादा कोको की मात्रा होगी। उसका स्वाद उतना कड़वा होता है लेकिन ये आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। 

 

बैड चॉकलेट- इसमें लो क्वॉलिटी के कोकोआ का इस्तेमाल होता है जिसमें ज्यादा शुगर, वेजिटेबल ऑयल, प्रिजरवेटिव और फिलर्स का इस्तेमाल होता है। इसमें कोको का ज्यादा इस्तेमाल नहीं होता है। सिर्फ चीनी और पाम आयल होता है। ये आपकी सेहत के लिए भी हानिकारक है। इसकी खूशबू और टेक्सचर में भी आपको फर्क साफ देखने को मिलेगा। मार्केट में औमतौर पर सस्ते के चक्कर में ज्यादातर लोग इस तरह की चॉकलेट का सेवन ज्यादा करते हैं।

 

कौन सा सेहत के लिए है बेहतर

 

डार्क चॉकलेट सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। उसमें फ्लेवनॉल नाम का एंटी ऑक्सीडेंट है। इसमें सॉल्युबल फाइबर, मैग्निशियमऔर विटामिन का भरपूर स्त्रोत हैं। डॉर्क चॉकलेट में शुगर का कॉन्टेंट कम होता है।

Related Topic:#Health

और पढ़ें