logo

ट्रेंडिंग:

जल्दी या लेट, उम्र के हिसाब से जानिए सोने का सही वक्त क्या है?

हम सभी जानते हैं कि हर व्यक्ति को 7 से 9 घंटे की नींद लेना जरूरी है। क्या आप जानते हैं कि हर व्यक्ति को अपने उम्र के हिसाब से नींद लेनी चाहिए?

Sleep

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Freepik)

खराब लाइफस्टाइल की वजह से ज्यादातर लोग रात में देर से सोते हैं। इसका परिणाम यह होता है कि उनकी नींद पूरी नहीं होती है। नींद पूरी नहीं होने से कई प्रकार की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। नींद आपके शारीरिक ही नहीं मानसिक स्वास्थ्य पर भी प्रभाव डालता है। पर्याप्त नींद नहीं लेने के कारण दिन भर चिढ़चिढ़ापन महसूस करते हैं। साथ ही बॉडी क्लॉक पर प्रभाव पड़ता है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त मात्रा में नींद लेना जरूरी है। क्या आप जानते हैं कि हर किसी को अपनी उम्र के हिसाब से नींद लेनी चाहिए?

 

यूरोपियन हार्ट जर्नल डिजिटल हेल्थ में हाल ही में रिपोर्ट पब्लिश हुई है। इस रिपोर्ट में बताया कि बच्चों, बड़ों और बुजुर्गों को कितने बजे तक सो जाना चाहिए और इस दौरान उनके शरीर और दिमाग पर क्या प्रभाव पड़ता है? रिपोर्ट के मुताबिक जो लोग रात में 10 से 11 बजे के बीच में सोते हैं उनमे हार्ट अटैक का खतरा उन लोगों के मुकाबले कम होता है जो बहुत जल्दी या बहुत देर से सोते हैं।

 

यह भी पढ़ें- इंटरमिटेंट फास्टिंग से दिल की बीमारियों का खतरा, एक्सपर्ट से समझें

बच्चों को कब सोना चाहिए?

5 से 12 साल के बच्चों को रोजाना 10 से 12 घंटे की नींद लेनी चाहिए। बच्चों को 7:30 से लेकर 9 बजे के बीच में सो जाना चाहिए। इससे इम्यूनिटी मजबूती होती है। अच्छी नींद बच्चे के विकास के लिए बहुत जरूरी है। अगर बच्चे की नींद पूरी नहीं होती है तो उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है।

किशोरों के लिए कितने घंटे सोना जरूरी?

13 से 18 साल के बच्चे किशोरवस्था में होते हैं। उन्हें 8 से 10 घंटे की नींद लेनी चाहिए। इन बच्चों को 10 बजे से 11.30 बजे तक सो जाना चाहिए। अच्छी नींद उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। स्लीप साइकिल डिस्टर्ब होने से वह दिन भर चिड़चिड़ापन महसूस होता है। साथ ही हार्मोनल इंबैलेस की समस्या भी हो सकती है। अच्छी नींद लेने से उनका फोकस बढ़ता है।

18 से ज्यादा वाला कितना सोएं?

18 से 64 साल के लोगों को 7 से 9 घंटे की नींद लेना जरूरी है। इन लोगों के लिए रात 10 से 11 बजे के बीच सोना सबसे सही माना जाता है। बहुत देर या जल्दी सोने से थकान, डायबिटीज और हाई बीपी का खतरा बढ़ सकता है। रात में देर से सोने पर बॉडी क्लॉक डिस्टर्ब होता है जिसका असर काम पर पड़ता है।

 

यह भी पढ़ें- लकड़ी की टहनी से बनती है सरसतिया मिठाई, जानें रेसिपी

बुजुर्गों को कब सोना चाहिए?

65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए है। बुजुर्गों को 9 से 10 बजे के बीच में सो जाना चाहिए। ये उनके दिल और याददाश्त के लिए अच्छा है। बुजुर्ग लोग अक्सर सुबह में जल्दी उठ जाते हैं इसलिए जरूरी है कि वह रात में जल्दी सोएं। जल्दी सोने से उन्हें दिन भर एनर्जी मिलेगी। 

कैसे लें अच्छी नींद?

  • सोने का सही टाइम सेट करें।
  • सोने से आधे घंटे पहले फोन बंद कर दें।
  • रात को हल्का भोजन करें।
  • मन को शांत करने के लिए ध्यान या प्राणायम करें।
  • सोने से पहले कॉफी का सेवन करने से बचें।
  • हर्बल टी का सेवन करें।
  • तनाव से दूर रहें।

 

 


 

Related Topic:#sleep

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap