logo

मूड

ट्रेंडिंग:

स्किन केयर रूटीन के नाम पर बर्बाद न करें त्वचा? अपनाएं सही घरेलू नुस्खे

आजकल लोग अपने चेहरे पर कई ऐसे नुस्खे अपना लेते हैं, जिससे स्किन बेहतर होने की बजाय डैमेज हो सकती है। ऐसे में जान लीजिए किन स्किन केयर रूटीन को आजमाने से स्किन खूबसूरत होती है।

damge skin and healthy skin

प्रतिकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini

आज के दौर में हर व्यक्ति सुंदर दिखना चाहता है। सुंदर दिखने के लिए महिलाएं अपने चेहरे के दाग-धब्बे फाउंडेशन लगाकर छिपाती हैं, जिसे हर रोज लगाने से स्किन खराब होने लगती है। इसी डैमेज स्किन को बेहतर करने के लिए लोग घरेलू स्किन केयर अपनाने लगते हैं, जिससे कई बार स्किन बेहतर होने की बजाय और डैमेज हो जाती है। कई लोग बिना सोचे-समझे अपने चेहरे पर कोई भी प्रोडक्ट लगा लेते हैं, जिससे स्किन खराब हो जाती है।


स्किन पर घरेलू नुस्खे अपनाने से कई बार चेहरा ग्लो करता है। हालांकि, कई बार इन्हीं घरेलू नुस्खों का साइड इफेक्ट भी हो सकता है, ऐसे में यह जानना जरूरी है। इसके अलावा सवाल यह भी उठता है कि कौन से स्किन केयर अपनाने से स्किन सुंदर और ग्लोइंग होगी।

 

यह भी पढ़ें: विटामिन डी की कमी, भारत में हर दूसरा इंसान क्यों है इसका शिकार?

स्किन केयर कर देंगे स्किन बर्बाद

कई लोग घर की रसोई की चीजों को स्किन केयर में शामिल कर रहे हैं। कुछ चीजों को स्किन पर लगाने से बचना चाहिए। नींबू, आलू का रस और कच्चा अंडा चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए। इन चीजों को चेहरे पर लगाने से स्किन डैमेज हो सकती है।


नींबू इस्तेमाल करने के नुकसान

नींबू खाना बेहद लाभकारी होता है, जिसमें विटामिन सी होता है। इसी नींबू को लोग चेहरे पर रगड़ते हैं ताकि स्किन को विटामिन सी मिले। इससे स्किन को फायदा नहीं मिलता बल्कि नुकसान होता है। नींबू में न सिर्फ विटामिन सी बल्कि एसिड भी होता है, जिसे सीधे चेहरे पर लगाने से चेहरा डैमेज हो सकता है। नींबू लगाने से व्यक्ति की स्किन में जलन और रेडनेस हो सकती है।


कच्चा अंडा से हो सकता है इन्फेक्शन

कई लोग मुलायम और ग्लोइंग स्किन के लिए कच्चा अंडा चेहरे पर लगाते हैं। कच्चे अंडे में साल्मोनेला नाम का बैक्टीरिया होता है, जो शरीर में घुस सकता है। जिससे व्यक्ति को इन्फेक्शन हो सकता है।

 

यह भी पढ़ें: चावल का पानी और 5 बूंद यह तेल, बना सकता है आपके चेहरे को ग्लोइंग


क्या आजमाएं जिससे स्किन ग्लो करे?

गर्मियों में अक्सर लोगों को टैनिंग, ड्राईनेस और चेहरे पर पिंपल हो जाते हैं। ऐसी समस्याओं से लड़ने के लिए कुछ बेहतरीन फेस पैक हैं, जिनके जरिए स्किन की कई समस्याएं दूर की जा सकती हैं।


कॉफी फेस पैक

कॉफी फेस पैक चेहरे पर लगाने से व्यक्ति की डेड स्किन और टैनिंग खत्म होती है, साथ ही स्किन ग्लो करती है। कॉफी फेस पैक बनाने के लिए आपको एक चम्मच कॉफी पाउडर लेना है, जिसमें एक तिहाई मात्रा में शहद मिलाना है।

 

cofee face pack

Photo Credit- Gemini


इस पैक को चेहरे पर 15 से 20 मिनट के लिए लगा लीजिए। इसे हर हफ्ते 2 दिन लगाने से स्किन ग्लोइंग हो जाएगी।

 

मुल्तानी मिट्टी का उबटन


मुल्तानी मिट्टी स्किन टैनिंग हटाने में मदद करती है। साथ ही स्किन का रंग हल्का करती है। इसके उबटन के लिए एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें, जिसमें एक चुटकी हल्दी और एक छोटा चम्मच चंदन पाउडर मिला लें। इसके बाद इसमें गुलाब जल डालकर मिलाएं। इस उबटन को चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें।

Related Topic:#Skin Care

और पढ़ें