logo

ट्रेंडिंग:

सर्दियों में इन 5 कारणों से लटक जाती है त्वचा, कैसे रखें ख्याल?

सर्दियों के मौसम में त्वचा शुष्क और बेजान हो जाती है। इस मौसम में त्वचा पर महीन रेखाएं ज्यादा नजर आती हैं।

skincare tips

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: Freepik

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

सर्दियों के मौसम में त्वचा से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती है। इस मौसम में ठंडी हवाएं और सूखेपन की वजह से परेशानियां बढ़ जाती है। तापमान की वजह से हवा में मौजूद नमी कम होने लगती है जिससे हमारी त्वचा अपनी नमी खोने लगती है। 

 

सर्दी में त्वचा, खिंची, रूखी और बेजान नजर आती है। नमी की कमी की वजह से त्वचा की सुरक्षात्मक परत कमजोर हो जाती है जिसकी वजह से त्वचा पर झुर्रियां नजर आती है। आइए इसके पीछे के कारण जानते हैं।

 

यह भी पढ़ें: चेन्नई में अचानक मर गए 1500 कौवे, आखिर कौन सी बला आई है? जानिए कारण से बचाव तक

त्वचा रूखी क्यों हो जाती है?

त्वचा में नमी की कमी के कारण सूखेपन की समस्या बढ़ जाती है। नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ की स्टडी के मुताबिक सर्दियो में त्वचा को मॉश्चराइज करने के लिए सेरामाइड युक्त क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए। मॉश्चराइजर त्वचा को डैमेज होने से बचाता है।


 पानी की कमी

 

सर्दियों में कम पानी पीने की वजह से त्वचा अंदर से डिहाइड्रेटेज हो जाती है। शरीर और त्वचा दोनों डिहाइड्रेट हो जाती है। त्वचा में नमी को बनाए रखने के लिए दिन भर में प्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। आप त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के लिए ऑलिव ऑयल, एवोकाडो, नट्स और सीड्स शामिल करें।

 

गर्म पानी से चेहरा धोना

 

सर्दियों में गर्म पानी से त्वचा को धोने की गलती न करें। गर्म पानी से मुंह धोने से त्वचा का प्राकृतिक तेल खींच लेता है। इससे चेहरा खिंचा हुआ नजर आता है।

 

 

यह भी पढ़ें: Happy Rose Day: रोज डे पर किसे देना चाहिए कौन से रंग का गुलाब? जानिए मतलब

 

चेहरे धोकर क्रीम न लगाना
  
कई लोग त्वचा को फेश वॉस से धोने के बाद क्रीम नहीं लगाते हैं। ऐसा करने से त्वचा के ऊपर की परत फटने लगती है। सर्दियों में पोषण देने वाली क्रीम लगानी चाहिए ताकि नमी बनी रहे।

 

सनस्क्रीन न लगाना

 

कई लोगों को लगता है कि सर्दी में धूप नहीं लगती है इसलिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल नहीं करती है। सनस्क्रीन नहीं लगाने की वजह से त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ सकती है।

 

कैसे रखें त्वचा का ख्याल?

  • त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
  • अपनी डाइट में हर्बल टी और हाड्रेटेड फूड को शामिल करें।
  • खानपान के साथ प्याप्त नींद लेना भी बेहद जरूरी है।
  • क्लीजिंग, टोनिंग और मॉश्चराइजिंग स्कीन रूटीन को फॉलो करें।
  • एसपीएफ युक्त सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। आपको घर से निकलने से 15 मिनट पहले सनस्क्रीन लगाना चाहिए।

 

 

 

 

 

Related Topic:#Skin Care

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap