देश की राजधानी दिल्ली में ठंड और प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। ताजा लाइव आंकड़ों के मुताबिक, नई दिल्ली का AQI 577 तक पहुंच गया, जिसे खतरनाक श्रेणी में रखा गया है। वहीं, दूसरी ओर देश के कई राज्यों में लगातार बारिश जारी है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर भारत में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है और इसकी वजह से जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल-उत्तराखंड और राजस्थान तक में आज बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में आज कहीं-कहीं छिटपुट बारिश होने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। इसके अलावा, पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं दक्षिण भारत के राज्यों में भी बारिश जारी है। जानिए आज का मौसम
यह भी पढ़ें: लव लाइफ, नौकरी और कारोबार में कैसा बीतेगा आज का दिन? पढ़ें राशिफल
दिल्ली NCR में मौसम का हाल
दिल्ली-एनसीआर में ठंड और प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है। कुछ जगह हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली NCR में एक्यूआई 500 के खतरनाक स्तर के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 18 नवंबर तक राजधानी में घना कोहरा और स्मॉग छाया रहेगा।
आज का मौसम जानिए
पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में आज हल्की से मध्यम बारिश, आंधी और तेज हवाएं (लगभग 50 से 75 किमी/घंटे की रफ्तार तक) चलने की संभावना है। कुछ पश्चिमी हिस्सों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी है। राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। आज पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
इसके अलावा, बिहार और झारखंड में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने, कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और वज्रपात के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश और तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
उत्तर-पश्चिम भारत में आज का मौसम
14 से 15 नवंबर के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में, 13 से 15 नवंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं से लेकर छिटपुट बारिश होने की संभावना है। 13 से 14 नवंबर के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में, 14 से 15 नवंबर के दौरान पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं से लेकर छिटपुट बारिश होने की संभावना है।
14 नवंबर के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार, जो 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है) चलने की संभावना है।
14 से 15 नवंबर के दौरान पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार, जो 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है) चलने की संभावना है।
पूर्वी भारत में आज कैसा रहेगा मौसम?
13 से 19 नवंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में काफी व्यापक से व्यापक बारिश होने की संभावना है। 13 से 17 नवंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार, जो 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है) चलने की संभावना है। 13 से 16 नवंबर के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में आज कैसा रहेगा मौसम?
14 नवंबर और 16 से 19 नवंबर के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में, 14 और 15 नवंबर के बीच केरल और माहे में, 13 से 19 नवंबर के बीच लक्षद्वीप में और 14 से 19 नवंबर के बीच तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में कहीं-कहीं से लेकर छिटपुट बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, इस हफ्ते पश्चिम, मध्य और पूर्वोत्तर भारत में मौसम में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।