logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पाकिस्तान में ढहाया गया 100 पुराना मंदिर, जमीन पर मदरसे का कब्जा

पाकिस्तान के नारोवाल जिले में 100 साल पुराना हिंदू मंदिर ढहा दिया गया है। उसकी जमीन पर अब मदरसे का कब्जा है। पाकिस्तान के अल्पसंख्यक और धार्मिक संगठनों ने दोषियों के खिलाफ एक्शन की मांग उठाई है।

Pakistan Hindu Temple

पाकिस्तान में ढहाया गया हिंदू मंदिर। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 100 साल पुराने हिंदू मंदिर को ध्वस्त कर दिया गया है। अब उसकी जगह पर मदरसे का निर्माण किया जाएगा। यह मंदिर नारोवाल जिले के सिराज गांव में लगभग 1,000 वर्ग मीटर जमीन पर बना था। स्थानीय लोगों को मुताबिक मंदिर करीब 125 वर्ष पुराना था। उसकी जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया और मलबे को भी वहां से हटा दिया। हिंदू नेता ने मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग उठाई।

 

पाकिस्तान के सियासी दलों और अल्पसंख्यक संगठनों का दावा है कि 21 अगस्त को कुछ चरमपंथियों ने मंदिर को ध्वस्त किया। इरादा मंदिर की जमीन को पास में ही स्थित मदरसे में मिलाने का है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि मंदिर भारी बारिश की वजह से ढहा है। इमारत काफी जर्जर हो चुकी थी।

 

यह भी पढ़ें: 12 साल में कई दौरे, उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान भारत के लिए इतने अहम क्यों हैं?

अभिलेख में मंदिर का कोई नाम नहीं

इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ETPB) के सीनियर अधिकारी राणा इफ्तिखार ने बताया कि यह मंदिर करीब 100 से 125 वर्ष पुराना था। अभिलेखों में मंदिर का कोई नाम नहीं है। यह बेहद पुराना मंदिर है। करीब 100 से 125 साल पुराना। भारी बारिश के कारण यह ढह गया है। इफ्तिखार का दावा है कि मंदिर की जमीन पट्टे पर नहीं दी गई। उससे सटी जमीन को पट्टे पर दिया गया था। मंदिर का जीर्णोद्धार होगा या नहीं... यह ईटीपीबी तय करेगा।

 

नारोवाल जिला शांति समिति और पाक धर्म अस्तान हिंदू समिति के सदस्य रतन लाल का कहना है कि हमें वहां जाने में डर लगता है, क्योंकि वहां अब भी मदरसा चल रहा है। दोषियों के खिलाफ एक्शन होना चाहिए।

 

यह भी पढ़ें: नेपाल में बाढ़ के बाद 3 दिन मलबे में दबी रही 6 साल की बच्ची, ऐसे बच गई जान

मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा

पाकिस्तान मसीहा मिल्लत पार्टी ने अधिकारियों पर मंदिर की रक्षा करने में विफल होने का आरोप लगाया। पार्टी ने दोषियों और अधिकारियों दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पार्टी अध्यक्ष परवेज सहोत्रा का दावा है कि मंदिर को ढहाने वाले लोग तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान से जुड़े हैं। उन्होंने पंजाब के अतिरिक्त गृह सचिव से मुलाकात भी की। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर की कुछ जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया। वहां से ईंट व अन्य सामग्री को हटा लिया गया है।

Related Topic:#Pakistan News

और पढ़ें