दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की दुबई जाने वाली फ्लाइट में देरी और बार-बार समय बदलने से करीब 200 यात्री परेशानी हो गए। सोमवार शाम से यात्रियों ने टर्मिनल-2 (T3) में अलग-अलग जगहों पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। यात्रियों का आरोप है कि फ्लाइट के समय में लगातार बदलाव किया गया लेकिन उन्हें तय समय पर उड़ान नहीं मिल सकी। इससे काफी देर तक उन्हें एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा।
सूत्रों के मुताबकि, सोमवार को दिल्ली से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की दो फ्लाइट SG 5111 और SG 5105 को क्रमश सुबह और शाम उड़ान भरनी थी। हालांकि, दोनों फ्लाइट के समय में बदलाव किया गया और उड़ान में काफी देरी हुई। इसके कारण बड़ी संख्या में यात्री एयरपोर्ट पर फंसे रहे। सोमवार देर शाम करीब 200 यात्रियों के विरोध की जानकारी सामने आने के बाद एयरपोर्ट अधिकारियों में मामले को स्पाइसजेट के अधिकारियों के सामने उठाया।
यह भी पढ़ें: 3 विदेशी नागरिकों को बिना चेकिंग जाने दिया, MHA ने बुलाई मीटिंग; जारी हुआ नोटिस
एक विमान ग्राउंड होने से बिगड़ा शेड्यूल
एअरलाइन प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, 'दिल्ली से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की उड़ानों SG 5111 और SG 5105 में परिचालन कारणों से देरी हुई है, क्योंकि एक विमान को रोक दिया गया था।' उन्होंने कहा, 'प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक उड़ानों का इंतजाम किया जा रहा है। एअरलाइन यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम से कम करने की हरसंभव कोशिश कर रही है।'
यह भी पढ़ें: SDM, प्रोफेसर से IPS तक का सफर, 'जजाकल्लाह' बोलने पर हुआ बुशरा बानो का ट्रांसफर!
पहले से मुश्किल दौर से गुजर रही स्पाइसजेट
स्पाइसजेट के लिए यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब एयरलाइन पहले से कई चुनौतियों का सामना कर रही है। पिछले सप्ताह नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने PTI को बताया था कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय और DGCA स्पाइसजेट के संचालन और उसकी वित्तीय स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं।