logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिल्ली के स्कूल में छात्रा ने की आत्महत्या, गार्ड रूम के पीछे जली हालत में मिली

शुरुआती जांच में पुलिस को छात्रा के बैग और मौके से कुछ चीजें मिली हैं। आत्मघाती कदम के पीछे की वजह तलाशी जा रही है। पुलिस टीमें घटनास्तल पर जांच करने में जुटी हैं।

Delhi News

दिल्ली पुलिस की फाइल फोटो। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली के शाहदरा में एक 12वीं कक्षा की छात्रा ने आत्महत्य कर ली। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दिल्ली पुलिस के मुताबिक गार्ड रूम के पीछे छात्रा जली हुई हालत में मिली। क्राइम टीम घटनास्थल से सबूत जुटा रही है। पुलिस घटना के पीछे की वजह पता लगाने में जुटी है।

 

दिल्ली पुलिस ने बताया कि शनिवार को कृष्णा नगर स्थित एक स्कूल से आग लगने की सूचना मिली। कृष्णा नगर थाने की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जहां स्कूल के गार्ड रूम के पीछे 12वीं कक्षा की छात्रा जली हुई हालत में मिली।

 

 

 

 

पुलिस ने आगे बताया कि शुरुआती जांच में घटनास्थल और मृतका के स्कूल बैग से कुछ चीजें मिली हैं। घटनास्थल की जांच करने और जरूरी सबूत इकट्ठा करने के लिए क्राइम टीम को बुलाया गया। घटना किन परिस्थितियों में हुई... इसकी जांच की जा रही है।

 

खबर अपडेट की जा रही है...

 

 

 

 


और पढ़ें