logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिल्ली में 43, तो यूपी में 45 तक पहुंचा पारा, देशभर में गर्मी आज करेगी परेशान

देशभर में गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। दिल्ली-यूपी समेत देश के कई राज्यों में आज मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया है।

Heat Wave

गर्मी में छाता लेकर चलते लोग. Photo Credit: ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

देश में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। कई राज्यों गर्मी का असर दिखने लगा है। उत्तर से दक्षिण भारत तक गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। इस बीच आज यानी 23 अप्रैल से कुछ राज्यों में एक बार फिर से बारिश का सिलसिला शुरू होने जा रहा है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। उत्तर भारत के कुछ राज्यों में भी अभी से पारा 40 डिग्री के पार पहुंचने लगा है। आज देशभर में मौसम का मिला-जुला रूप देखने को मिलेगा। कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट है तो कई राज्यों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिनों तक कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है।

 

मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में मौसम साफ रहने की संभावना है। तापमान 41-43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है यानी गर्मी लोगों को खूब परेशान करेगी। दिन के समय लोगों का धूप में निकलना मुश्किल रहेगा। हालांकि, सुबहर और रात के समय हल्की राहत जरूर मिलेगी। आज भले ही मौसम ठीक है लेकिन कल से दिल्ली वालों के पसीने छुटने वाले हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कल से मौसम विभाग ने दिल्ली में भीषण लू का अलर्ट जारी कर दिया है। 

 

यह भी पढ़ें: दुल्हन पाने के लिए खुद को दरोगा बताने लगा सब्जीवाला, यूं खुली पोल

 

यूपी-बिहार का मौसम

उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में झुलसाने वाली धूप और लू का प्रकोप देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 23 से 26 अप्रैल तक पश्चिमी में भीषण लू का कहर देखने को मिल सकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के वाराणसी, गोरखपुर, जौनपुर, आजमगढ़, बलिया, कुशीनगर, देवरिया, मिर्जापुर, गाजीपुर और सोनभद्र में लू का अलर्ट जारी किया है। बुंदेलखंड में अधिकतम पारा रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंच सकता है। कल बांधा में सबसे ज्यादा 45 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। 

 

यूपी की तरह ही बिहार में भी अगले गर्मी बहुत ज्यादा परेशान करने वाली है। कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर पहुंच गया है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने बिहार के अधिकतर जिलों में 23 अप्रैल को लू चलने की संभावना जताई है। 

इन राज्यों में लू का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, देश के कई राज्यों में आज भीषण गर्मी पड़ने वाली है जिसको देखते हुए लू का अलर्ट जारी किया गया है। जिन राज्यों में लू का अलर्ट जारी किया गया है उनमें दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ शामिल हैं। आज पंजाब में लू का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। राज्य के कुछ हिस्सों में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, मध्य प्रदेश और गोवा में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। आज पश्चिम बंगाल में भी भीषण गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। 

 

किन राज्यों में होगी बारिश?

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का दौर जारी है लेकिन पूर्वोत्तर में अभी भी बारिश और मौसम की गतिविधियां जारी हैं। हिमाचल प्रदेश में 25 से 28 अप्रैल तक, उत्तराखंड में 25 और 26 अप्रैल को छिटपुट से लेकर हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। 

 

पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में 22 अप्रैल को मौसम की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में आज बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है लेकिन 24 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिससे ऊंचाई वाले हिस्सों में बारिश, बर्फबारी और ओले गिरने की संभावना है। 

 

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में 1 सीट पर 17 दावेदार, बंगाल में सिर्फ 9; देखें 5 राज्यों का अंतर

पूर्वोत्तर में मौसम 

पूर्वोत्तर भारत में अभी भी बारिश की गतिविधियां जारी हैं।  मौसम विभाग के अनुसार,पूर्वी भारत के कई हिस्सों में 28 अप्रैल तक मौसम बदला-बदला नजर आएगा। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 28 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और 30-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, त्रिपुरा, मणिपुर और मिजोरम में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भी आज बारिश होने की संभावना है।  

Related Topic:

और पढ़ें