logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ओडिशा-छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, UP-बिहार और दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

आज ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। 11 से 13 सितंबर के बीच उत्तराखंड, 14 से 15 सितंबर के बीच हरियाणा-चंडीगढ़ और दिल्ली में बारिश हो सकती है।

IMD Weather Alert, Today Weather

बारिश, Photo Credit-ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत के मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और इसके आसपास कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसकी वजह आज यानी 11 सितंबर को ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा 11 सितंबर को पश्चिम बंगाल के गंगा वाले मैदानी इलाकों और तटीय आंध्र प्रदेश में भी कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं, 11 से 12 सितंबर तक पूर्वी मध्य प्रदेश और 12 से 14 सितंबर तक पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है। 

 

मौसम विभाग का अनुमान है कि 11 से 13 सितंबर के बीच उत्तराखंड, 14 से 15 सितंबर के बीच हरियाणा-चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में, 13 से 14 सितंबर के बीच पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। आइए जानते हैं आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम?  

 

यह भी पढ़ें: सरकार को सोनम वांगचुक का अल्टीमेटम, 19 से 24 सितंबर तक फिर आंदोलन की दी चेतावनी

उत्तर-पश्चिम भारत में आज मौसम कैसा रहेगा? 

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में 11 से 14 सितंबर के बीच ज्यादातर इलाकों में बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका है, 11 से 13 सितंबर के बीच कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, पूर्वी राजस्थान में 13 से 15 सितंबर के बीच बड़े इलाके में बारिश-तूफान का असर रहेगा। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में 14-15 सितंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है।  

 

मध्य भारत में कैसा रहेगा आज का मौसम? 

छत्तीसगढ़ में 10 से 14 सितंबर तक और पूर्वी मध्य प्रदेश व विदर्भ में 11 से 14 सितंबर तक ज्यादातर इलाकों में बारिश-तूफान का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में 11 सितंबर को कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश भी हो सकती है।

पूर्वी भारत में आज का मौसम

इसके अलावा, अंडमान-निकोबार, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में 11 से 16 सितंबर तक लगातार बारिश-तूफान का दौर रहेगा। ओडिशा में 10 सितंबर को कहीं-कहीं बहुत ज्यादा तेज बारिश की संभावना जताई गई थी और आज 11 सितंबर को भी यहां बहुत भारी बारिश की आशंका है। बिहार में 11 से 16 सितंबर तक बारिश का सिलसिला बना रहेगा।

पूर्वोत्तर भारत में आज कैसा रहेगा मौसम?  

वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में 11 सितंबर और 12-16 सितंबर के बीच अलग-अलग समय पर व्यापक बारिश होने की संभावना है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 11 से 13 सितंबर के बीच अच्छी बारिश की संभावना है।  

 

यह भी पढ़ें: 1 करोड़ ‘दीदियों’ को 1 लाख रुपये तक ब्याजमुक्त ऋण, योगी सरकार का दांव

पश्चिम भारत में आज कैसा रहेगा मौसम?  

इसके अलावा, कोंकण-गोवा में 11 से 16 सितंबर तक लगातार बारिश रहेगी। गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 11 से 16 सितंबर के बीच अलग-अलग दिनों पर तेज बारिश और 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की आशंका है।

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें