भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज यानी शुक्रवार 25 सितंबर के लिए मौसम की गंभीर चेतावनी जारी की है। आज उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 17 राज्यों के लिए मूसलाधार बारिश के साथ आंधी की चेतावनी दी गई है। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक तूफानी हवा चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है। इसके अलावा, मौसम विभाग का अनुमान है कि बंगाल की खाड़ी के आसपास 25 सितंबर को स्थिति बहुत खराब हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक, ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में भी मूसलाधार बारिश का दौर कल भी जारी रहेगा। इसके अलावा, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में कल यानी कि 25 सितंबर को भारी बारिश, बिजली कड़कने और आंधी तूफान की चेतावनी है। जानिए आज कैसा रहेगा मौसम का हाल।
यह भी पढ़ें: दिल्ली से दरभंगा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, त्योहारों के बीच रेलवे का फैसला
17 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 25 सितंबर को देश के 17 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चल सकती है।
उत्तर प्रदेश के पूर्वी-पश्चिमी हिस्सों में मौसम
मौसम विभाग ने 25 सितंबर को देश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में 25 सितंबर को बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि पश्चिमी यूपी में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। इसके अलावा, उत्तराखंड में भी भारी बारिश की संभावना है।
वहीं मध्य भारत में पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश, जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। विदर्भ में बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। साथ ही छत्तीसगढ़ में 25 सितंबर को 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, झोंकों के साथ 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।
गरज चमक के साथ यहां होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी भारत में बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में बारिश और गरज-चमक की संभावना है। बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड में भारी बारिश, जबकि उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बहुत भारी बारिश हो सकती है। साथ ही ओडिशा में भी कुछ जगहों पर भारी बारिश का अनुमान है। बिहार और ओडिशा में 24 सितंबर के मुकाबले 25 सितंबर को भी मौसम खराब रहने की संभावना है।
इसके अलावा, दक्षिण भारत में केरल और माहे में भारी बारिश हो सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और तेलंगाना में भी 25 सितंबर को भारी बारिश का अनुमान है। वहीं आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल और रायलसीमा के कुछ हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी 25 सितंबर को गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है।