logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'आपके प्रदेश अध्यक्ष ओवर ऐक्टिंग कर रहे हैं', AAP ने खड़गे से ऐसा क्यों कहा?

AAP के सौरभ भारद्वाज और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (DPCC) अध्यक्ष देवेंद्र यादव के बीच फिर बहस तेज हो गई है। सौरभ भारद्वाज ने मल्लिकार्जुन खड़गे से जवाब मांगते हुए कहा कि मुझे लगता है DPCC अध्यक्ष ओवर ऐक्टिंग कर रहे हैं।

 AAP, Devendra Yadav, Saurabh Bhardwaj, AAP vs Congress,

AAP की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज, Photo Credit-PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

वोट चोरी के विरोध को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच एक बार फिर तकरार देखने को मिल रहा है। AAP की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष और ग्रेटर कैलाश के पूर्व विधायक सौरभ भारद्वाज और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (DPCC) अध्यक्ष देवेंद्र यादव के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। देवेंद्र यादव के एक पोस्ट के जवाब में सौरभ भारद्वाज ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से दखल की मांग की है।

 

सौरभ भारद्वाज ने मल्लिकार्जुन खड़गे से जवाब मांगते हुए कहा कि मुझे लगता है कि DPCC अध्यक्ष ओवर ऐक्टिंग कर रहे हैं। हमें आज CEO पर इस प्रोटेस्ट में लेफ्ट पार्टियों ने इनवाइट किया है। उन्होंने कहा कि AAP और हमारी स्टूडेंट विंग असोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फ़ॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स (ASAP) ने 02 अक्टूबर के प्रोटेस्ट, 03 अक्टूबर के प्रोटेस्ट, 04 अक्टूबर के प्रोटेस्ट में सुबह पार्लियामेंट्री स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पर और शाम को इंडिया गेट पर हिस्सा लिया था।  

 

यह भी पढ़ें: CJP का ‘चप्पल प्रोटेस्ट’, बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में SIR के खिलाफ प्रदर्शन

क्या है पूरा मामला?   

दरअसल, विपक्षी दल 'वोट चोरी' के आरोप पर चुनाव आयोग के खिलाफ दिल्ली में साझा प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में 7 अक्टूबर को दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) के दफ्तर पर धरना तय हुआ था। AAP के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने X पर लिखा कि उनकी पार्टी वामदलों के बुलावे पर 2, 3 और 4 अक्टूबर के प्रदर्शनों में शामिल हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ओवर ऐक्टिंग कर रहे रहे हैं, जिससे भाजपा और चुनाव आयोग के खिलाफ साझा लड़ाई कमजोर हो रही है। 

 

उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से दखल की मांग की। जवाब में देवेंद्र यादव ने सौरभ भारद्वाज के सेलेक्टिव इग्नोरेंस पर सवाल उठाया और पूछा कि INDIA गठबंधन की बैठक और प्रेस वार्ता में सभी दलों को बुलाए जाने के बावजूद AAP कहां थी।

 

देवेंद्र यादव ने यह भी कहा कि लोकतंत्र बचाने की लड़ाई न चुनिंदा तरीके से लड़ी जाती है, न सुविधा देखकर, और राहुल गांधी इसके लिए कमर कस चुके हैं। कुल मिलाकर कहें तो इस विवाद कि जड़ यह है कि प्रदर्शन में कौन पहले से साथ था और कौन देर से जुड़ा, जिस पर दोनों दल एक-दूसरे को घेर रहे हैं।  

 

यह भी पढ़ें: बिना चुनाव जीते CM बनने से तीसरी बार के PM तक, कैसे रहे नरेंद्र मोदी के 25 साल?

व्हाट्सऐप मैसेज का स्क्रीनशॉट

सौरभ भारद्वाज ने पोस्ट के साथ एक व्हाट्सऐप मैसेज का स्क्रीनशॉट भी लगाया है। इसमें लिखा है कि बैठक में 7 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) के दफ्तर पर प्रदर्शन करने का फैसला हुआ। 8 अक्टूबर को जिला निर्वाचन अधिकारी (DM) को ज्ञापन देने का कार्यक्रम तय हुआ है।


और पढ़ें