20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोशल एक्टिविस्ट
सोनम वांगचुक
को शनिवार तड़के जंतर-मंतर से हटाकर हॉस्पिटल ले जाया गया. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, उनकी बिगड़ती सेहत को देखते हुए विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह और दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के तहत उन्हें सफदरजंग अस्पताल शिफ्ट किया गया। सोनम वांगचुक के बाद
कॉकरोच जनता पार्टी
(सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं.
कॉकरोच जनता पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के जरिए शनिवार सुबह इसकी जानकारी दी है। पार्टी ने कहा, '20 जुलाई को होने वाला ‘चलो संसद’ मार्च तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगा। सोनम वांगचुक के बाद अभिजीत दीपके अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ गए हैं।'
यह भी पढ़ें: सोनम वांगचुक का अनशन जबरन तुड़वाया जा सकता है, क्या कहता है कानून?
दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?
दिल्ली पुलिस ने एक्स पर बताया कि हाई कोर्ट के आदेश और डॉक्टरों की सलाह के बाद सोनम वांगचुक की बिगड़ती तबीयत को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, अस्पताल ले जाते समय कुछ प्रदर्शनकारियों ने रोकने की कोशिश की, जिससे थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।
हालांकि, पुलिस ने शांति और संयम बनाए रखते हुए पूरी प्रक्रिया सुरक्षित तरीके से पूरी की। साथ ही पुलिस ने जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्वक वहां से हटने की अपील की।
यह भी पढ़ें: सोनम वांगचुक को अस्पताल क्यों ले गई पुलिस? जंंतर मंतर पर हंगामा
अभिजीत दीपके करेंगे भूख हड़ताल
वांगचुक के बाद अब सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं. पार्टी ने इसकी जानकारी दी है। सीजेपी ने एक पोस्ट शेयर करते हुए एक्स हैंडल पर लिखा, 'अभिजीत दीपके अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ गए हैं। 20 जुलाई को होने वाला ‘चलो संसद’ मार्च तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगा।'
दीपके ने कहा
नरेंद्र मोदी
एक तानाशाह हैं
घटना के बाद अभिजीत दीपके ने कहा कि छात्रों के साथ भी मारपीट की गई। उन्होंने कहा पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी की। जब वह मदद के लिए चिल्ला रहे थे, तब उनका मुंह भी दबाया गया। उन्होंने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए।
अभिजीत दीपके ने कहा, 'नरेंद्र मोदी एक तानाशाह हैं और दिल्ली पुलिस इनकी गुंडागर्दी को आगे बढ़ा रही है। नरेंद्र मोदी की तानाशाही का जवाब इस देश की जनता को देना होगा। मैं पूरे देशभर के लोगों से अपील कर रहा हूं कि सोनम सर के सपोर्ट में आज शांतिपूर्ण प्रदर्शन करें।'