logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सेंट्रल पार्क बंद, हिरासत में लिए जाने की आशंका, कैसे प्रदर्शन करेगी CJP?

CJP के अभिजीत दीपके ने देर रात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाया, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि दिल्ली पुलिस उन पर नजर रख रही है, उन्हें किसी भी समय गिरफ्तार किया जा सकता है।

Abhijeet Dipke, अभिजीत दीपके, कॉकरोच जनता पार्टी

अभिजीत दीपके, Photo Credit-Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने देर रात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाया, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि दिल्ली पुलिस उन पर नजर रख रही है, उन्हें किसी भी समय गिरफ्तार किया जा सकता है। अभिजीत दीपके ने आज 16 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में तिरंगा मार्च निकालने का ऐलान किया है।

 

बुधवार को कॉकरोच जनता पार्टी के आशुतोष रांका और सौरभ दास को पुलिस ने जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने और नारेबाजी को लेकर हिरासत में ले लिया था। इस कार्रवाई पर सीजेपी लगातार नाराजगी जाहिर कर रही है।

 

यह भी पढ़ें: 10 साल में जंतर मंतर पर हुए 600 से ज्यादा आंदोलन, 2026 दूसरा सबसे व्यस्त साल

क्या बोले अभिजीत दीपके 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिजीत दीपके ने कहा, 'आज रात या कल सुबह, दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है। अगर इस देश में तिरंगा फहराने के लिए जेल जाना पड़े, तो हम इसके लिए तैयार हैं, हमने पहले 10 अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था। आपने पूरी दिल्ली बंद कर दी, बसें बंद कर दीं, मेट्रो बंद कर दीं, रेलवे बंद कर दिया, इंटरनेट बंद कर दिया और बैरिकेड्स लगा दिए। अब हमने कहा कि 16 तारीख को हम कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में तिरंगा फहराएंगे, तो आपने सेंट्रल पार्क ही बंद कर दिया।'

 

अभिजीत दीपके ने आगे कहा, 'अभी मैं जिस घर पर हूं, उस घर के चारों ओर दिल्ली पुलिस के लोगों ने घेर रखा है। घर के चारों तरफ जो गलियां जाती हैं, वहां चारों तरफ दिल्ली पुलिस और आईबी (Intelligence Bureau) वाले घूम रहे हैं। मैं जब भी बाहर जाता हूं, तो बगैर नंबर प्लेट की गाड़ियां मेरे पीछे लगी हुईं हैं। और जब मैं आया हूं तो पूरे आईबी और पुलिस वाले इस घर का चक्कर लगा रहे हैं और वॉचमैन से बात कर रहे हैं और अपडेट ले रहे हैं।'   

लोगों से की तिंरगा मार्च में शामिल होने की अपील

नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने दिन में पहले घोषणा की कि कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क 16 और 17 अक्टूबर को बंद रहेगा। इसपर दीपके ने अधिकारियों से सवाल करते हुए कहा कि आप कितनी जगहें बंद करेंगे? सीजेपी ने आम जनता और अपने समर्थकों से शुक्रवार को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में इकट्ठा होने और राष्ट्रीय ध्वज लहराने की अपील की है। यह मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उनके विरोध प्रदर्शन का हिस्सा है, जो मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में हुई अनियमितताओं को लेकर किया जा रहा है।

अभिजीत दीपके ने कहा कि पुलिस मुझे हिरासत में ले सकती है लेकिन मैं नरेन्द्र मोदी से कहना चाहता हूं कि हम इससे डरने वाले नहीं हैं। हम बस इतना कह रहे हैं कि ज्ञानेश कुमार को हटा दें और किसी और को नियुक्त करें। हम यह नहीं कह रहे कि हम सत्ता बदलना चाहते हैं। दीपके ने कहा एक स्वतंत्र व निष्पक्ष तरीके से नए चुनाव आयुक्त की नियुक्ति करें। 

 

यह भी पढ़ें: स्वीडन दौरे पर CM नायब सैनी, हरियाणा में निवेश और शहरों के विकास पर किया मंथन

आशुतोष रांका और सौरभ दास को हिरासत में लेने का विरोध

अभिजीत दीपके ने  आशुतोष रांका और सौरभ दास को हिरासत में लिए जाने का विरोध किया है। अभिजीत ने कहा कि क्या भारत देश में तिरंगा लहराना अपराध हो चुका है। उन्होंने कहा कि आधिकारिक रूप से ऐलान कर दो कि तिरंगा नहीं लहराने दोगे। आज तक किसी प्रधानमंत्री या सरकार ने ऐसा कभी नहीं किया है। आशुतोष और सौरभ को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है तिरंगा लहराने के लिए।  

पूरी फोर्स बमारे पीछे छोड़ रखी है, अभिजीत दीपके 

अभिजीत दीपके ने तिरंगा न फहराने देने पर कहा, 'ये क्या लगा रखा है। कल को हम कहेंगे कि हम 100 जगह तिरंगा लहराएं, तो क्या सारी की सारी 100 जगह बंद कर दोगे। कल को हम कहेंगे कि नरेंद्र मोदी की रैली में तिरंगा लेकर जाओ, तो आप अपनी रैली बंद कर दोगे क्या। क्या मजाक है।

 

अभिजीत दीपके ने कहा कि कल को कॉकरोच जनता पार्टी कहती है कि नरेंद्र मोदी की रैली में जाकर तिरंगा लहराओ, तो क्या मोदी जी अपनी रैली कैंसिल कर देंगे। इतना डर क्यों लग रहा है कॉकरोचों से आपको कि पूरी फोर्स हमारे पीछे छोड़ रखी है। 

16-17 अक्टूबर को  सेंट्रल पार्क बंद रहेगा

कॉकरोच जनता पार्टी की 16 अक्टूबर को प्रस्तावित ‘लहरा दो तिरंगा’ यात्रा से पहले एनडीएमसी ने कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क को दो दिन के लिए बंद रखने का नोटिस जारी कर दिया है। ट्रैफिक पुलिस ने भी कई प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रभावित होने की आशंका जताते हुए एडवाइजरी जारी की है। इस यात्रा से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस सतर्क है।

    


और पढ़ें