समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' पर जारी विवाद अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट में यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया के वकील अभिनव चंद्रचूड़ हैं। वह पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ के बेटे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने विवादित शो में रणवीर अलाहबादिया के बयान की कड़ी आलोचना की लेकिन उन्हें राहत भी दी है।
सुप्रीम कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि ऐसे बयानों की निंदा की जानी चाहिए लेकिन उन्हें गिरफ्तारी से राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि रणवीर अलाहबादिया जांच में सहयोग करें।
रणवीर अलाहबादिया के अलावा अपूर्वा माखिजा, आशीष चंचलानी और जसप्रीत सिंह के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है। सुप्रीम कोर्ट में सीनियर अधिवक्ता अभिनव चंद्रचूड़ पेश हुए। आइए जानते हैं उनके बारे में।
कितने पढ़े-लिखे हैं अभिनव चंद्रचूड़?
मुंबई लॉ कॉलेज से उन्होंने साल 2008 में ग्रेजुएशन किया है। वहीं से उन्होंने LLB और BLS डिग्री हासिल की। उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय में टॉप किया। उन्होंने हारवर्ड लॉ स्कूल से साल 2009 में एलएलएम किया। उन्हें दाना स्कॉलर अवार्ड भी मिला। उन्होंने वहीं से मास्ट ऑफ साइंस ऑफ लॉ (JSM) और डॉक्टर ऑफ द साइंस ऑफ लॉ (JSD) डिग्री हासिल किया है। उन्होंने स्टैनफोर्ड लॉ स्कूल से भी पढ़ाई की। उन्हें फ्रैंकलिन फैमिली स्कॉल भी मिला।
यह भी पढ़ें: 'दिमाग में गंदगी', रणवीर को फटकार के साथ सुप्रीम कोर्ट से राहत
'वकालत में चमकाया नाम, अब लेखक भी'
बॉम्बे हाई कोर्ट में वह प्रैक्टिस करते हैं। वह कई इंटरनेशनल फर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। गिब्सन, दून और क्रचर में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने कई किताबें लिखी हैं। उन्होंने 'सुप्रीम व्हिस्पर्स: कनवर्जेशन विद जजेज ऑफ द सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया 1980-1989, रिपब्लिक ऑफ रेटोरिक: फ्री स्पीच और कॉन्स्टीट्युशन ऑफ इंडिया जैसी किताबें लिखी हैं।
'चंद्रचूड़' परिवार के वारिस हैं अभिनव चंद्रचूड़
अभिनव चंद्रचूड़ पूर्व जस्टिस वाईवाई चंद्रचूड़ के परिवार से आते हैं। उनके पिता और दादा सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश रहे हैं।
उनके परिवार में उनके भाई चिंतन चंद्रचूड़ भी देश के जाने-माने वकील हैं। जब डीवाई चंद्रचूड़ सुप्रीम कोर्ट में जज थे, तब अभिनव चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट में कोई भी बहस नहीं की थी। अभिनव चंद्रचूड़ का तर्क था कि पिता के मुख्य न्यायधीश रहते हुए सुप्रीम कोर्ट में किसी केस की पैरवी करना नैतिक तौर पर ठीक नहीं है।
यह भी पढ़ें- 5 साल जेल, 10 लाख जुर्माना... समय-रणवीर पर क्या-क्या एक्शन हो सकता है?
क्यों विवादों में आए रणवीर अलाहबादिया?
पॉडकास्टर रणवीर अलाहबादिया ने कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में एक कंटेस्टेंट से मां-बाप के अंतरंग संबंधों से जड़ा एक विवादित सवाल पूछ लिया था। उनके खिलाफ देशभर में कई जगह FIR हुई है। असम से लेकर महाराष्ट्र तक उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगाई है।