दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उनकी गिरफ्तारी दिल्ली जल बोर्ड घोटाले केस को लेकर हुई है। इस केस में एसीबी ने पांच अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है।
यह केस डायरेक्टरेट ऑफ विजिलेंस, GNCTD की शिकायत पर दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स को बढ़ाने/अपग्रेड करने से जुड़े टेंडरिंग प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियों, टेंडर की शर्तों में हेरफेर और आपराधिक साजिश के संबंध में दर्ज किया गया था।
यह भी पढ़ें: PM केयर्स फंड में जमा हैं 8,452 करोड़ रुपये, विदेशी चंदा कितना मिला?
ये पांचो भी हुए गिरफ्तार
ACB ने दिल्ली के पूर्व जल मंत्री जैन के अलावा जिन लोगों को गिरफ्तार किया है वे- दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व सीईओ IAS अधिकारी उदित प्रकाश राय, पूर्व संविदा सलाहकार अंकित श्रीवास्तव, एएन एंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर नागेंद्र यादव, यूरोटेक एनवायरनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के मालिक राजा कुमार कुर्रा और प्रोपराइटर मेसर्स श्रीजनहार के पंकज वर्मा शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: CJP प्रदर्शन में सिविल ड्रेस में क्यों थे पुलिसकर्मी? पुलिस ने SC में बताई वजह
आरोप क्या हैं?
आरोप है कि टेंडर की तकनीकी शर्तों को इस तरह बदला गया, जिससे एक खास कंपनी 'Euroteck Environment Pvt. Ltd.' को सीधे तौर पर फायदा पहुंचाया जा सके। प्रस्तावित पायलट जांच कराए बिना ही ऐसी शर्तें जोड़ी गईं, जिससे दूसरी कंपनियों की प्रतिस्पर्धा खत्म हो गई। इससे दिल्ली के सरकारी खजाने को वित्तीय नुकसान पहुंचा।