logo

मूड

ट्रेंडिंग:

राज्यसभा सांसदों के पास 27,638 करोड़ रुपये की संपत्ति, 73 के खिलाफ आपराधिक केस

एडीआर ने राज्यसभा के सांसदों को लेकर जानकारी दी है। इसमें बताया गया है कि इन सांसदों की संपत्ति कितनी है और आपराधिक केस कितने सांसदों पर दर्ज हैं।

Rajya Sabha MP affidavit

राज्यसभा। Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने अपनी ताजी रिपोर्ट जारी कर दी है। इसमें राज्यसभा के 233 राज्यसभा के सांसदों की आपराधिक से लेकर शिक्षा और आर्थिक जानकारी दी गई है। एडीआर ने मौजूदा 233 राज्यसभा सांसदों में से 229 सांसदों के एफिडेविट को पढ़कर जानकारी इकट्ठा की है। इसमें बताया गया कि 73 सांसदों के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज हैं।  यह सभी सांसदों का 32 फीसदी है। इसके अलावा 31 सांसद अरबपति हैं, जो 14 फीसदी हैं।

 

ADR के मुताबिक, 36 सांसदों ने अपने एफिडेविट में बताया है कि उनके खिलाफ गंभीर आपराधिक केस दर्ज हैं। यह जानकारी उन्होंने खुद स्वीकार करते हुए राज्यसभा को दी है। एक सांसद ने बताया है कि उसके खिलाफ हत्या करने का केस है। इसके अलावा चार सांसदों के ऊपर हत्या की कोशिश और तीन सांसदों पर महिलाओं के खिलाफ अपराध से जुड़े केस दर्ज हैं।

बीजेपी के 27 सांसदों के खिलाफ आपराधिक केस 

इसमें सभी राजनीतिक पार्टियों के हिसाब से भी जानकारी दी गई है। इसके मुताबिक, सबसे ज्यादा बीजेपी के 99 में से 27 सांसदों के आपराधिक केस दर्ज हैं। इसके बाद कांग्रेस के 28 में से 12, तृणमूल कांग्रेस के 13 में से चार, आम आदमी पार्टी के 10 में से चार, सीपीएम के तीनों सांसदों और भारत राष्ट्र समिति के तीन सांसदों के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज हैं। 

 

यह भी पढ़ें: गलगोटिया यूनिवर्सिटी की करतूत पर संसद में उठे सवाल, रोबो डॉग पर चुप सरकार

झारखंड से नहीं आई जानकारी 

रिपोर्ट में बताया गया है कि डीएमके के 8 में से दो, YSRCP के सात में से दो, AIADMK के पांच में से दो, समाजवादी पार्टी के चार में से दो और आरजेडी के तीन में से दो सांसदों के खिलाफ केस दर्ज हैं। इस रिपोर्ट में ADR और नेशनल इलेक्शन वॉच ने 233 राज्यसभा सांसदों में से 229 के आपराधिक, आर्थिक और दूसरे बैकग्राउंड का विश्लेषण करते हुए जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि अभी राज्यसभा में झारखंड से एक सीट खाली है।

 

तीन सांसदों की जानकारी नहीं दी गई है क्योंकि इनके एफिडेविट मौजूद नहीं थे। इसमें हाल ही में चुने गए 37 सांसदों के नाम भी शामिल हैं।

सांसदों का आर्थिक बैकग्राउंड

सांसदों के आर्थिक बैकग्राउंड की बात करें तो ADR ने बताया है, 229 मौजूदा सांसदों में से 31 सांसद अरबपति हैं। यह 14 फीसदी है। बड़ी पार्टियों में बीजेपी के 6 सांसद, कांग्रेस के पांच सांसद, YSRCP के चार, आम आदमी पार्टी के दो, बीआरएस के दो और एनसीपी के तीन सांसदों ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति बताई है।

 

यह भी पढ़ें: 'जहां मिलेगा खरीदेंगे', मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच क्या अब रूस से LPG खरीदेगा भारत?

27,638 करोड़ रुपये के मालिक हैं सांसद

जहां 229 मौजूदा सांसदों की कुल संपत्ति 27,638 करोड़ रुपये है। वहीं, राज्यसभा के इन सांसदों की औसत संपत्ति 120.6 करोड़ रुपये है। भारत राष्ट्र समिति के सांसद बंदी पार्थ सराधी की संपत्ति सबसे अधिक है। उन्होंने 5,300 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति बताई है। इसके बाद आम आदमी पार्टी के राजिंदर गुप्ता ने 5,053 करोड़ रुपये से ज्यादा और YSRCP के अल्ला अयोध्या रामी रेड्डी ने 2,577 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति बताई है।

सबसे गरीब सांसद किस पार्टी के?

दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के संत बलबीर सिंह सबसे गरीब सांसद हैं, जिनकी संपत्ति लगभग 3 लाख रुपये है। उनके बाद मणिपुर के महाराजा सनजाओबा लीशेम्बा हैं, जिनके पास लगभग 5 लाख रुपये हैं और टीएमसी के प्रकाश चिक बारिक हैं, जिनके पास लगभग 9 लाख रुपये हैं।


और पढ़ें