logo

मूड

ट्रेंडिंग:

AIIMS और रेलवे अस्पताल के बीच हुआ समझौता, मरीजों को भी होगा फायदा

AIIMS दिल्ली और रेलवे अस्पताल के बीच समझौता हुआ है। इस समझौते के तहत दोनों संस्थान मिलकर प्रशिक्षण और कौशल विकास को बढ़ावा देंगे।

MOU Signed

IRPGIMSR और AIIMS दिल्ली के बीच MOU, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

चिकित्सा शिक्षा, प्रशिक्षण और मरीजों की देखभाल को और भी अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। यह पहल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली और भारतीय रेलवे स्नातकोत्तर चिकित्सा विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान (IRPGIMSR) ने की है। इससे लाखों मरीजों को भी फायदा होने की उम्मीद है।

 

IRPGIMSR से जुड़े उत्तर रेलवे केंद्रीय अस्पताल (NRCH) के बीच बुधवार को एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत दोनों संस्थान मिलकर प्रशिक्षण और कौशल विकास को बढ़ावा देंगे। इसके साथ ही चिकित्सा क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाली नई तकनीक, जानकारी और विशेषज्ञता को भी एक-दूसरे के साथ शेयर किया जाएगा। इससे दोनों संस्थानों के कर्मचारियों और प्रशिक्षण ले रहे लोगों को नई तकनीक सीखने और अपने कौशल को बेहतर करने का मौका मिलेगा।

 

यह भी पढ़ें: CJP के प्रोटेस्ट से पहले दिल्ली में शराब बंद, 9-10 अक्टूबर को बंद रहेंगी दुकानें

 

दोनों प्रमुख संस्थान

AIIMS नई दिल्ली देश का प्रमुख चिकित्सा शिक्षा, प्रशिक्षण और स्वास्थ्य सेवा संस्थान है। वहीं, IRPGIMSR और NRCH भारतीय रेलवे के प्रमुख चिकित्सा शिक्षण संस्थानों में शामिल हैं। यह समझौता दोनों संस्थानों की विशेषज्ञता और अनुभव को एक साथ लाने में मदद करेगा। इससे आने वाले समय में ज्ञान और कौशल को बढ़ावा मिलेगा।

डॉक्टरों और मरीजों को मिलेगा फायदा

इस सहयोग से चिकित्सा शिक्षा और मरीजों की देखभाल बेहतर होगी। दोनों संस्थान एक-दूसरे के संसाधनों और विशेषज्ञता का बेहतर इस्तेमाल कर सकेंगे। डॉक्टरों को बीमारी की सही पहचान और नई तकनीक सीखने के ज्यादा मौके मिलेंगे, जबकि छात्रों का प्रशिक्षण भी बेहतर होगा। इसका फायदा रेलवे की स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मरीजों को बेहतर इलाज के रूप में मिलेगा।


और पढ़ें