logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अहमदाबाद: लंदन में बसने जा रहा था कपल, 3 बच्चों संग मौत हो गई

अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में एक ही परिवार के 5 लोग मारे गए, जिनमें पति-पत्नी और उनके 3 बच्चे शामिल हैं। इस हादसे से ठीक पहले की उनकी तस्वीर सामने आई है।

family died in plane crash

हादसे में मारा गया परिवार, Photo credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

गुरुवार 12 जून को गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटना का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में विमान में सवार 241 लोगों की जान चली गई। विमान में सवार सिर्फ एक यात्री की ही जान बची है। इस विमान हादसे से हर कोई शोक में है। इस हादसे में मारे गए लोगों के खिलखिलाते चेहरे चंद मिनटों में खून से सन गए। इस हादसे में कई लोगों ने अपने परिजनों को खोया है और हर किसी की अलग कहानी है। कोई अपने परिवार से मिलने लंदन जा रहा था तो कोई घूमने। राजस्थान का एक परिवार भी इस विमान में सवार था। विमान में सवार पति-पत्नी और उनके 3 बच्चे इस हादसे का शिकार हो गए।

 

जानकारी के अनुसार, राजस्थान की एक डॉ. कौमी व्यास, उनके पति प्रतीक जोशी और उनके तीन बच्चे - मिराया जोशी, प्रद्युत जोशी, नकुल जोशी एयर इंडिया के इस विमान से अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू करने लंदन जा रहे थे। इनका परिवार राजस्थान के बांसवाड़ा शहर से था। विमान में सवार होने के दौरान प्रतीक जोशी ने परिवार की एक सेल्फी ली और इस सेल्फी में परिवार के सभी सदस्य मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। प्रतीक जोशी और उनकी पत्नी कौमी व्यास एक-दूसरे के बगल में बैठे हैं और उनके तीनों बच्चे उनके बगल में दूसरी तरफ बैठे थे। सभी मुस्कुराते हुए कैमरे के सामने पोज दे रहे थे। परिवार ने अपनी खुशी सोशल मीडिया पर यह सेल्फी के साथ शेयर करके जाहिर की। 

 

यह भी पढ़ें: 'जब मैं उठा तो डर गया', प्लेन क्रैश में बचे शख्स ने क्या बताया?

लंदन में रहने जा रहा था परिवार

डॉ. कौमी व्यास एक निजी अस्पताल में काम करती थीं, जबकि उनके पति प्रतीक जोशी लंदन में काम करते थे। वह अपनी पत्नी और तीन बच्चों को लंदन में पर्मानेंट अपने साथ रखना चाहते थे। वह अपने परिवार को लंदन ले जाने के लिए भारत लौटे थे। परिवार एक नई जिंदगी शुरू करने जा रहा था। परिवार खुश था क्योंकि सभी अब एक साथ रहने वाले थे। परिवार की खुशी का अंदाजा इनकी सोशल मीडिया पर शेयर की गई सेल्फी से लगाया जा सकता है लेकिन यह खुशियां बस चंद पलों की ही थी। सेल्फी शेयर करने के कुछ ही मिनटों बाद पूरा परिवार इस विमान हादसे का शिकार हो गया। 

मरने वालों की संख्या 265?

अहमदाबाद से एयर इंडिया का विमान AI171 लंदन के गैटविक जा रहा था। इस विमान में कुल 242 लोग  सवार थे। इनमें इन 242 लोगों में 230 यात्री और 12 क्रू के सदस्य थे। इस विमान हादसे में 241 लोगों की मौत हो गई और सिर्फ एक व्यक्ति ही बच पाया है। हालांकि इस विमान हादसे में सिर्फ सवार लोग ही नहीं मारे गए बल्कि जहां यह हादसा हुआ वहां भी कुछ लोग इस हादसे के शिकार हुए हैं।

 

12 जून को दोपहर 1.38 बजे उड़ान भरने वाला यह विमान उड़ान भरने के 33 सेकंड बाद ही एक रिहायशी इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसने बीजे मेडिकल कॉलेज की इमारत के एक इंटर्न हॉस्टल को भी टक्कर मार दी। इस हादसे में कम से कम 265 लोगों की जान चली गई है। अहमदाबाद के पुलिस उपायुक्त ने जानकारी दी कि 265 शवों को अस्पताल लाया गया है। पुलिस उपायुक्त कानन देसाई ने कहा, 'मुझे जो जानकारी मिली है उसके अनुसार, 265 शवों को अस्पताल पहुंचाया जा चुका है।'


और पढ़ें