logo

मूड

ट्रेंडिंग:

एयर इंडिया की फ्लाइट में गड़बड़ी, मुंबई जा रहे यात्री कोलकाता में उतरे

सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद यात्रियों को कोलकाता एयरपोर्ट पर ही उतरना पड़ा।

news image

प्रतीकात्मक तस्वीर। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद कोलकाता एयरपोर्ट पर यात्रियों को विमान से उतरना पड़ा। यह विमान अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रहा था लेकिन गड़बड़ी का पता चलने के बाद कोलकाता में यात्रियों को उतार दिया गया। यह बोइंग का विमान था और इसके इंजन में गड़बड़ी आ गई थी।


न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, एयर इंडिया की फ्लाइट AI180 सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही थी। रात 12 बजकर 45 मिनट पर यह फ्लाइट कोलकाता एयरपोर्ट पर रुका। यह विमान कोलकाता होते हुए मुंबई जाने वाला था। 

 


बताया जा रहा है कि रात 2 बजे के आसपास इसे मुंबई के लिए रवाना होना था। हालांकि, विमान के बाएं इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण टेकऑफ में देरी हुई। इसके बाद सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर यात्रियों को विमान से उतार दिया गया। यात्रियों को उतारने का फैसला सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए लिया गया था।


इससे पहले सोमवार को भी एयर इंडिया की दो फ्लाइट में तकनीकी समस्या सामने आई थी। सोमवार को हॉन्गकॉन्ग से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट को तकनीकी खराबी के चलते वापस लौटना पड़ा था। इसके बाद शाम को दिल्ली से रांची जा रहे एक विमान को भी फिर से दिल्ली वापस जाना पड़ा था।


और पढ़ें