logo

ट्रेंडिंग:

‘पापा कल बात करूंगी’, अजित पवार के विमान की केबिन क्रू ने पिता से क्या बताया?

अजित पवार के प्लेन की केबिन क्रू ने अपने पिता से एक दिन पहले बात की थी। उन्होंने सब कुछ बताया था कि उनका अगले दिन का प्लान क्या है?

news image

पिंकी माली के साथ अजित पवार । Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

मुंबई से बारामती जा रहे एक चार्टर्ड लर्नजेट 45 विमान के क्रैश होने से महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार सहित सभी पांच लोग मारे गए। यह हादसा बुधवार सुबह बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हुआ। विमान रनवे से बाहर निकल गया और आग लगने से पूरी तरह जल गया। इसमें कोई भी बच नहीं सका।

 

इस दुखद हादसे में दो युवा महिलाओं, 29 साल की केबिन क्रू मेंबर पिंकी माली और पायलट-इन-कमांड कैप्टन शांभवी पाठक की मौत हो गई। ये दोनों अपनी ड्यूटी पर थीं और कई राजनेताओं के साथ उड़ान भर चुकी थीं।

 

यह भी पढ़ेंः धुंध थी, रनवे नहीं दिखा, Mayday कॉल नहीं दी, DGCA ने प्लेन क्रैश पर क्या बताया?

पिंकी माली कौन थीं?

पिंकी माली मुंबई के वर्ली में रहती थीं। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के भैंसा गांव की थीं। उन्होंने ठाणे में स्कूलिंग और उच्च शिक्षा पूरी की थी। उसके बाद एविएशन सेक्टर में आईं। उनके पिता शिवकुमार माली महाराष्ट्र में शिवसेना के नेता हैं।

 

पिंकी राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री और कई बड़े राजनेताओं के साथ उड़ान भर चुकी थी। यह उनकी अजित पवार के साथ चौथी उड़ान थी। हादसे से पहले सुबह उन्होंने अपने पिता और भाई से बात की थी। वह बहुत खुश और उत्साहित लग रही थीं। उन्होंने पिता से कहा था, 'पापा, मैं कल (बुधवार) अजीत पवार जी के साथ बारामती जा रही हूं। उन्हें छोड़ने के बाद मैं नांदेड़ जाऊंगी और होटल पहुंचकर आपको फोन करूंगी।'

 

उनके पिता ने बताया कि विमान उड़ने के बाद कोई संपर्क नहीं हुआ। पिंकी के परिवार में माता-पिता, भाई करण और बहन प्रीति हैं। मुंबई के उनके मोहल्ले और गांव में बहुत शोक है।

क्या हुई थी बात?

क्रैश के तुरंत बाद, पिंकी माली और उनके पिता शिवकुमार माली के बीच की आखिरी बातचीत सामने आई है, जिसमें उन्होंने पिता से ‘कल’ यानी कि अगले दिन ​​बात करने का वादा किया था।

 

मुंबई के वर्ली की रहने वाली पिंकी ने अपने पिता को बताया था कि वह अगले दिन अजीत पवार के साथ बारामती जा रही हैं।

 

शिवकुमार ने अपनी बेटी के साथ हुई आखिरी बातचीत को याद करते हुए कहा कि उनकी बेटी ने कहा था, ‘पापा, मैं कल (बुधवार) डिप्टी सीएम अजित पवार के साथ बारामती जा रही हूं। उन्हें छोड़ने के बाद, मैं नांदेड़ जाऊंगी और होटल पहुंचने के बाद आपसे बात करूंगी…’

कैप्टन शांभवी पाठक कौन थीं?

विमान को उड़ाने वाली कैप्टन शांभवी पाठक मुख्य पायलट थीं। वह सेना के परिवार से थीं। उनके पिता आर्मी अधिकारी थे। उन्होंने एयर फोर्स बाल भारती स्कूल से पढ़ाई की। उसके बाद मुंबई यूनिवर्सिटी से एयरोनॉटिक्स में बीएससी किया।

 

उन्होंने न्यूजीलैंड इंटरनेशनल कॉमर्शियल पायलट एकेडमी से ट्रेनिंग ली थी। वह फ्रोजन एयरलाइन ट्रांसपोर्ट पायलट लाइसेंस की थ्योरी पूरी कर चुकी थीं। इस विमान में उनके साथ कैप्टन सुमित कपूर थे, जिनके पास 16,000 से ज्यादा घंटों की उड़ान का अनुभव था। विमान दिल्ली की VSR एविएशन कंपनी का था।

 

यह भी पढ़ेंः 'अजित पवार लौटने वाले थे', हादसे पर ममता बनर्जी को शक, विपक्ष ने जांच की मांग की

फिट था विमान

कंपनी ने कहा कि विमान पूरी तरह फिट था और नियमों के अनुसार मेनटेन किया गया था। शायद लैंडिंग के समय कम विजिबिलिटी (धुंध या कोहरा) की वजह से हादसा हुआ। जांच एजेंसियां AAIB और DGCA अब पूरी जांच कर रही हैं।

 

यह हादसा पूरे देश के लिए बहुत दुखद है। अजित पवार बारामती में जिला परिषद चुनाव के लिए रैलियां करने जा रहे थे। उनके निधन से राजनीतिक और आम लोगों में शोक की लहर है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap