logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दुनिया के 50 सबसे गर्म शहर की सूची जारी, सभी भारत के हैं

शुक्रवार सुबह दुनिया के सभी 50 सबसे गर्म शहर भारत के थे। देश के उत्तरी, मध्य और पूर्वी हिस्सों में तेज गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही है।

50 hottest cities in world

दुनिया के 50 सबसे गर्म शबर। Photo Credit- PTI

पूरे देश में पड़ रही गर्मी ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। लोग तपती गर्मी से इस कदर परेशान हैं कि अपने घरों से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। सुबह 7 बजे ही तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पार जा रहा रहा। इस बीच एक रिपोर्ट में सामने आया है कि शुक्रवार सुबह दुनिया के सभी 50 सबसे गर्म शहर भारत के थे। इसमें बताया गया है कि देश के उत्तरी, मध्य और पूर्वी हिस्सों में तेज गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही है, जिससे दोपहर से पहले ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच रहा है।

 

भारत में सबसे गर्म शहरों में ओडिशा का बलांगीर है, जहां का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। इसके बाद चंद्रपुर और प्रयागराज में तापमान 44  डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही छत्तीसगढ़, बिहार, तेलंगाना, हरियाणा और मध्य प्रदेश के कई शहर इस लिस्ट  में शामिल थे।

 

यह भी पढ़ें: 'रिजाइन करना ही पड़ेगा', कॉकरोच जनता पार्टी के निशाने पर धर्मेंद्र प्रधान

उत्तर प्रदेश से आई चौंकाने वाली तस्वीर

इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाली तस्वीर उत्तर प्रदेश से आई है। वाराणसी, बांदा, बरेली और अयोध्या जैसे जिलों में दोपहर से पहले ही तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। भारत मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी दी है कि इस पूरे हफ्ते पूर्वी-पश्चिम और मध्य भारत में हीटवेव से लेकर सीवियर हीटवेव के हालात बने रहने की संभावना है। 

रेड से लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

कई राज्यों में विभाग ने रेड से लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूर्वी-पश्चिम से लगातार चल रही हवाओं की वजह से गर्मी वाले राज्यों का आसमान साफ है। इन हवाओं की वजह से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। इस बीच दिल्ली-एनसीआर भी भीषण गर्मी पड़ रही है, मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में दिल्ली का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

 

यह भी पढ़ें: 'तुम्हारे घर को बम से उड़ा देंगे', बंगाल में झालमुड़ी दुकानकार को मिली धमकी

विदर्भ में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पार

मौसम विभाग ने बताया कि हीटवेव ओडिशा से छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश होते हुए उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा और महाराष्ट्र तक फैल गया है। विदर्भ में इस हफ्ते कई शहरों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका है।

 

कई राज्यों के अस्पतालों में डिहाइड्रेशन, गर्मी से थकान और लू लगने के बढ़ते मामलों की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इससे खासकर बाहर काम करने वाले लोगों, बच्चों और बुज़ुर्ग प्रभावित रहे। विभाग ने लोगों से दोपहर के समय सीधी धूप में निकलने से बचने, लगातार पानी पीते रहने और गैर-जरूरी यात्रा कम करने की अपील की है।

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें