logo

मूड

ट्रेंडिंग:

TMC में बगावत वाली 'ऑफिशियल चिट्ठी' आ गई, सायोनी घोष समेत 19 सांसदों के दस्तखत

TMC के संसदीय दल में हुए टूट के दस्तावेज भी अब सामने आने लगे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक चिट्ठी में देखा जा सकता है कि उस पर 19 सांसदों के दस्तखत हैं।

ai generated image of tmc leaders

दो धड़ों में बंट गई है TMC, Photo Credit: ChatGPT

तृणमूल कांग्रेस (TMC) में हुई बगावत के 'आधिकारिक दस्तावेज' भी अब सामने आने लगे हैं। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से उन लोकसभा सांसदों की लिस्ट जारी कर दी है। 20 सांसदों के समर्थन का दावा करने वाले इस गुट की ओर से लोकसभा स्पीकर को दी गई इस कथित चिट्ठी में कुल 19 सांसदों के दस्तखत शामिल हैं। जैसा कि शत्रुघन सिन्हा और प्रतिमा मंडल ने बागियों के साथ जाने से इनकार किया था तो उनके नाम इस लिस्ट में शामिल नहीं हैं। ममता बनर्जी के बेहद करीबियों में रहीं काकोली घोष दस्तीदार, माला रॉय और सायोनी घोष के दस्तखत भी इस लेटर में शामिल हैं।

 

इससे पहले काकोली घोष दस्तीदार ने चिट्ठी लिखकर लोकसभा स्पीकर से मांग की थी कि उनकी अगुवाई वाला यह धड़ा अब नेशनल डेमोक्रैटिक अलायंस (NDA) का समर्थन करेगा इसलिए उन्हें अलग बिठाने का इंतजाम किया जाए। उन्होंने टीएमसी नेतृत्व पर आरोप लगाए थे कि पार्टी में पुराने नेताओं और कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है।

 

यह भी पढ़ें: 'सेल तो लगी है...', 7 सांसदों की संभावित दल-बदल पर बोले शिवसेना (UBT) के नेता

 

कौन हैं वे 19 सांसद?

 

काकोली घोष दस्तीदार
शताब्दी रॉय
बापी हलदर
डॉ. शर्मिला सरकार
प्रसून बंदोपाध्याय
जगदीश बर्मा बसूनिया
असित कुमार मल
अरूप चक्रवर्ती
रचना बनर्जी
सायोनी घोष
खलीलुर रहमान
अबू ताहेर खान
यूसुफ पठान
मिताली बाग
माला रॉय
कालीपद सोरेन
दीपक अधिकारी
जून मालिया
पार्थ भौमिक

कौन-कौन नहीं हुआ बागी?

 

बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव में टीएमसी के कुल 29 लोकसभा सांसद चुनाव जीते थे। बशीरहाट के सांसद हाजी शेख नूरुल इस्लाम का निधन सितंबर 2024 में हो गया था। इस तरह टीएमसी के सांसदों की संख्या 28 पर आ गई। 28 में से 19 सांसद तो स्पष्ट तौर पर बगावत कर चुके हैं। बाकी के 9 में से एक सांसद कल्याण बनर्जी ने भी अब बागी सुर अलापने की शुरुआत कर दी है।

 

अभिषेक बनर्जी- डायमंड हार्बर
कल्याण बनर्जी- श्रीरामपुर
सुदीप बंदोपाध्याय- कोलकाता उत्तर
सजदा अहमद- उलुबेरिया
कीर्ति आजाद- बर्धमान-दुर्गापुर
महुआ मोइत्रा-कृष्णानगर
प्रतिमा मंडल-जयनगर
सौगत रॉय-दमदम
शत्रुघन सिन्हा-आसनसोल


अभी तक ये 9 सांसद पार्टी के साथ बने हुए हैं। इसमें कल्याण बनर्जी ने अब संकेत दे दिए हैं कि उनके भी रास्ते अलग हो सकते हैं। वहीं, प्रतिमा मंडल और शत्रुघन सिन्हा ने पाला बदलन से इनकार किया है। अब देखना यह होगा कि आने वाले दिनों में इन 9 में भी टूट होती है या फिर कम से कम इतने सांसद तो ममता बनर्जी के साथ बने रहेंगे।

Related Topic:#TMC

और पढ़ें