logo

ट्रेंडिंग:

किसी राज्य में न रहे कोई पाकिस्तानी, शाह ने मुख्यमंत्रियों से की बात!

भारत ने पहलगाम हमले के तार सीमा पार से जुड़े होने को लेकर तत्काल प्रभाव से पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवाओं को निलंबित करने की घोषणा की है।

amit shah

अमित शाह। Photo Credit- PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बात करके उन्हें पाकिस्तान को लेकर निर्देश दिया है। गृह मंत्रालय ने पाकिस्तान से जुड़े सारे वीजा कैंसिल करने के निर्देश दिए हैं। अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों से कहा है कि वे अपने-अपने राज्यों से पाकिस्तान के लोगों को जल्द से जल्द बाहर निकालें। गृहमंत्री ने यह फैसला उच्च अधिकारियों के साथ बैठक के बाद ये लिया है।

 

भारत ने गुरुवार को पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी वीजा 27 अप्रैल के प्रभाव से रद्द करने की घोषणा की और पाकिस्तान में रहने वाले भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द घर लौटने की सलाह दी। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव काफी ज्यादा बढ़ गया है। पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे।

 

मुख्यमंत्रियों को व्यक्तिगत फोन किया

 

सूत्रों ने कहा कि गृह मंत्री ने व्यक्तिगत रूप से सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को फोन किया और उनसे यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी पाकिस्तानी समय सीमा से ज्यादा भारत में न रहे। सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्रियों को उनके राज्यों में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करने और उनका निर्वासन सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया है।

 

यह भी पढ़ें: 'झूठ फैलाया जा रहा...', वक्फ कानून के खिलाफ याचिकाओं पर केंद्र का जवाब

 

वीजा रद्द करने का यह फैसला हिंदू पाकिस्तानी नागरिकों को पहले से जारी किए गए दीर्घकालिक वीजा पर लागू नहीं होगा। ऐसे वीजा 'वैध रहेंगे'। भारत ने पहलगाम हमले के तार सीमा पार से जुड़े होने को लेकर तत्काल प्रभाव से पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवाओं को निलंबित करने की घोषणा की है। 

 

26/11 के बाद सबसे बड़ा नागरिक हमला


पहलगाम का यह हमला 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले के बाद देश में नागरिकों को निशाना बनाकर किया गया सबसे भयानक आतंकवादी हमला है। इसके अलावा, सरकार ने बुधवार को घोषणा करते हुए कहा कि पाकिस्तानी नागरिकों को SAARC वीजा छूट योजना के तहत भारत की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और एसवीईएस वीजा के तहत भारत में मौजूद किसी भी पाकिस्तानी नागरिक के पास देश छोड़ने के लिए 48 घंटे हैं। इसकी भी समय सीमा शुक्रवार को समाप्त हो रही है। 

 

पीएम मोदी ने किया है ऐलान

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत पहलगाम हमले में शामिल हर आतंकवादी और इसकी साजिश में शामिल रहे लोगों की 'पहचान करेगा, उनका पता लगाएगा और उन्हें 'उनकी कल्पना से बड़ी सजा देगा।' इसके अलावा दिल्ली में गुरुवार को आयोजित सर्वदलीय बैठक में, सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने आतंकवाद और आतंकी शिविरों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई का आह्वान किया और सरकार को पूर्ण समर्थन जताया।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap