logo

ट्रेंडिंग:

1.3 करोड़ रुपये की मांग के साथ पार्सल में मिला शव, कांप उठी महिला

आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला को पार्सल बॉक्स में शव मिला है।

West Godavari district

फ्रतीकात्मक तस्वीर, Source- Freepic

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

एआई इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि आंध्र प्रदेश से एक दिल दहला देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। दरअसल, पश्चिमी गोदावरी जिले में एक महिला उस समय सदमे में आ गई जब उसे एक पार्सल मिला जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति का शव था।

 

यह भयानक घटना पश्चिमी गोदावरी जिले के उंडी मंडल के येंदागांडी गांव में घटी है। खबर के मुताबिक, नागा तुलसी नाम की महिला अपना घर बनवा रही है। उसने घर बनाने के लिए पैसों की मदद के लिए क्षत्रिय सेवा समिति में आवेदन किया था। इसी के बाद समिति ने महिला को टाइलें भेजी थीं।

समिति ने बिजली के उपकरण देने का वादा किया 

 

महिला ने घर के निर्माण में आगे की मदद के लिए क्षत्रिय सेवा समिति को फिर से अनुरोध किया। महिला द्वारा मदद मांगने के बाद समिति ने बिजली के उपकरण देने का वादा किया था। महिला नागा तुलसी को व्हाट्सएप पर एक मैसेज मिला था कि उसे लाइट, पंखे और स्विच जैसी चीजें मुहैया कराई जाएंगी।

महिला का पूरा परिवार सहमा

 

इसके बाद गुरुवार की रात को एक अज्ञात व्यक्ति ने महिला के घर के दरवाजे पर आकर एक बॉक्स दिया। अज्ञात व्यक्ति महिला को बताकर वहां से चला गया कि बॉक्स में बिजली के उपकरण हैं। व्यक्ति के वहां से जाने के बाद तुलसी ने पार्सल बॉक्स खोला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई क्योंकि बॉक्स में शव था। यह देखने के बाद महिला का पूरा परिवार भी सहम गया।

1.30 करोड़ रुपये की मांग 

पार्सल बॉक्स में एक पत्र भी मिला है, जिसमें 1.30 करोड़ रुपये की मांग की गई है। मांग पूरी नहीं करने पर परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है। बाद में जानकारी देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने केस दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस इस मामले की तह तक जाने के लिए क्षत्रिय सेवा समिति के प्रतिनिधियों को बुलाकर पूछताछ कर रही है। साथ ही पुलिस आसपास के थानों की सीमा में गुमशुदगी की शिकायतों की जानकारी लेकर जांच कर रही है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap