logo

ट्रेंडिंग:

कोहरे से राहत लेकिन AQI अब भी खराब, दिल्ली-NCR से लेकर यूपी तक बढ़ी सर्दी

दिल्ली-NCR में बुधवार को कोहरे से कुछ राहत मिली, हालांकि ठंड बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार तक कोहरा कम रह सकता है लेकिन शुक्रवार से इसके फिर बढ़ने की संभावना है।

Taj Mahal

ताजमहल, Photo Credit- PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

दिल्ली-NCR के आसपास के इलाकों में बुधवार (24 दिसंबर) को लोगों को कोहरे से कुछ राहत मिली। पिछले कुछ दिनों से राजधानी में ठंड और घना कोहरा लोगों को परेशान कर रहा था। मौसम विभाग ने पहले ही हल्के से मध्यम स्तर के कोहरे की संभावना जताई थी। मंगलवार को धूप निकलने से ठंड से थोड़ी राहत महसूस की गई। तेज हवाओं के चलते कोहरे में तो सुधार हुआ लेकिन हवा की गुणवत्ता में कोई भी सुधार नहीं देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार और गुरुवार को कोहरा कम रह सकता है लेकिन शुक्रवार (26 दिसंबर) से इसके फिर से बढ़ने की संभावना है।

 

कोहरे की वजह से मंगलवार सुबह IGI एयरपोर्ट और सफदरजंग एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी घटकर केवल 50 मीटर रह गई थी। हालांकि सुबह 8 बजे के बाद हालात में सुधार हुआ और दिन भर विजिबिलिटी सामान्य बनी रही।


यह भी पढ़ें- सलमान खुर्शीद की पत्नी के खिलाफ ED ने की शिकायत, दिव्यांगों से जुड़ा है मामला

यूपी में ठंड का हाल

उत्तर प्रदेश में शीतलहर और घने कोहरे के कारण हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। पिछले 48 घंटों में ठंड से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। राजधानी लखनऊ समेत 35 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। गाजियाबाद, बरेली, कुशीनगर, गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर और आगरा में कई इलाकों में विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई। बढ़ती ठंड को देखते हुए लखनऊ और गोंडा सहित 15 जिलों में जिलाधिकारियों ने स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है।

कोहरे का असर यातायात पर भी साफ दिख रहा है। कानपुर समेत कई रेलवे स्टेशनों पर 100 से अधिक ट्रेनें 2 से 10 घंटे की देरी से चल रही हैं। वाराणसी में अकेले 9 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। सोमवार को बाराबंकी प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

यह भी पढ़ें- 'प्रियंका को PM बनाओ', कांग्रेस सांसद की अपील पर BJP ने राहुल को घेर लिया

नोएडा और दिल्ली का AQI

दिल्ली और नोएडा में हवा की स्थिति में सुधार देखने को नहीं मिल रहा। बुधवार को नोएडा का AQI 426 गंभीर और ग्रेटर नोएडा का 388 बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। वहीं दिल्ली का भी हाल ऐसा ही कुछ रहा। ग्रेप- 4 लागू होने से नियम तो कड़े कर दिए गए हैं लेकिन मौसम में सुधार बहुत धीरे देखने को मिल रहा है। नियमों के कड़े होने के कारण दिल्ली में होने वाले कई बड़े कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं।

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap