जम्मू-कश्मीर के नगरोटा के आर्मी कैंप में एक जवान की लाश मिली है। रविवार सुबह सेना के जवन का शव कैंप में उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। बताया जा रहा है कि सैनिक की लाश फैमिली क्वार्टर एरिया में मिली है। यह जवान सेना की डॉग यूनिट में तैनात था। सैन्य अधिकारियों ने जवान की लाश मिलने की पुष्टि कर दी है।
अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह ही सैनिक का शव उसके कमरे से मिला है। उनके अनुसार, शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण जांच के बाद ही साफ हो पाएगा। अधिकारियों ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल जम्मू में शिफ्ट कर दिया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें: गार्गी कॉलेज में विवाद क्यों हो गया? छात्राओं ने DUSU अध्यक्ष को खदेड़ लिया
विभागीय जांच शुरू
अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में विभागीय जांच शुरू हो गई है। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि किन हालातों में जवान की मौत हुई है। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश में जुटे हैं कि जवान पर किसी तरह का मानसिक दबाव था या कोई चीज उसे परेशान कर रही थी।
जानकारी का इंतजार
अभी तक सेना ने जवान के बारे में जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। इस मामले के बाद से हलचल तेज है। आर्मी कैंप में इस तरह जवान की मौत चर्चा का विषय बनी हुई है। सेना इसे गंभीरता से ले रही है और जांच कर मौत के कारणों का पता लगा रही है।