logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'7 करोड़ दो वरना तुम्हारी बेटी को मार दूंगा', लॉरेंस गैंग की केजरीवाल को धमकी

दिल्ली के पूर्व सीएम और AAP के मुखिया अरविंद केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से धमकी देकर 7 करोड़ रुपये मांगे गए हैं। AAP ने अब केजरीवाल और उनके परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।

Arvind Kejriwal attacks Centre

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल, Photo Credit: ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर अब आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को धमकी दी गई है। आरोप है कि अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी देते हुए 7 करोड़ रुपये मांगे गए हैं। AAP विधायक जरनैल सिंह की शिकायत के मुताबिक, धमकी देने वाले ने कहा है कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो केजरीवाल की बेटी को जान से मार दिया जाएगा। इस धमकी के बाद AAP की ओर से मांग की गई है कि अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए।

 

रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के तिलक नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह को धमकी भरे मैसेज और फोन आए थे। जनरैल सिंह ने इसके बारे में 6 नवंबर को मोहाली के SSP से शिकायत भी की थी। शिकायत के मुताबिक, धमकी देने वाले खुद को लॉरेंस गैंग का आदमी बताया। उसने यह भी कहा कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो वह अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी हर्षिता केजरीवार को जान से माल डालेगा।

 

यह भी पढ़ें: पुलिस ने कागज चेक करने के लिए रोका, गाड़ी में आग लगाकर ड्राइवर ने निकाल ली तलवार

 

शिकायत के आधार पर मोहाली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और आईटी ऐक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच साइबर क्राइम थाने के इंस्पेक्टर सुनील कुमार को सौंपी गई है। उन्होंने इस केस की जांच शुरू कर है। पुलिस इस केस में कॉल रिकॉर्ड, IP लॉग और लोकेशन की जानकारी जुटा रही है। विधायक जनरैल सिंह ने मांग की है कि अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए।

 

AAP नेताओं और केजरीवाल ने उठाए थे सवाल

 

हाल ही में जब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पंजाब के दौरे पर गए थे तब अरविंद केजरीवाल और अन्य AAP नेताओं ने लॉरेंस बिश्नोई ने आरोप लगाए थे। अरविंद केजरीवाल ने तब कहा था कि बीजेपी ने लॉरेंस बिश्नोई को अपना दामाद बना रखा है और उससे लोगों को धमकी दिलवाती है। केजरीवाल का यह बयान उस वक्त आया था जब मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमला हुआ था और इसकी जिम्मेदारी भी बिश्नोई गैंग ने ली थी।  

इस खबर को अपडेट किया जा रहा है। 

 

इस खबर को अपडेट किया जा रहा है। 


और पढ़ें