logo

ट्रेंडिंग:

'मोदी जी! अब केजरीवाल का कत्ल ही करवाना होगा', कोर्ट के फैसले के बाद बोले AK

कथित शराब घोटाले में आरोप मुक्त होने के बाद दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा।केजरीवाल ने दोनों नेताओं पर षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है।

Arvind Kejriwal News

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल। ( Photo Credit: X/@AamAadmiParty)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

दिल्ली शराब नीति से जुड़े कथित घोटाला केस में दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को आरोपमुक्त कर दिया है। अदालत से आरोपमुक्त होने के बाद शुक्रवार को पहली बार अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेस की। इसमें केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया। 

 

केजरीवाल ने कहा, 'षड्यंत्र का नतीजा दिल्ली के तीन करोड़ की जनता को भुगतना पड़ रहा है। आज दिल्ली की सारी सड़कें टूटी हैं। अस्पतालों में दवाइयां नहीं मिल रही हैं। मोहल्ला क्लीनिकों को बंद किया जा रहा है। स्कूलों का बुरा हाल है। पूरी दिल्ली में प्रदूषण इतना ज्यादा कभी वहां की जनता ने नहीं देखा था।' अरविंद केजरीवाल ने चुनौती दी है कि अगर आज दिल्ली में चुनाव होते हैं तो बीजेपी को 10 से अधिक सीटें नहीं मिलेंगी। अगर उससे ज्यादा सीटें आती है तो वह राजनीति छोड़ देंगे।

जज साहब ने बहुत हिम्मत दिखाई

प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में केजरीवाल ने कहा, 'बीजेपी ने पिछले चार साल से शराब घोटाला शब्द का सियासत में खूब इस्तेमाल किया। इस मामले में न्यायालय ने बहुत ही ऐतिहासिक फैसला दिया है। आज के इस माहौल में जब सभी संस्थाओं और अथॉरिटी को डराया-धमकाया जा रहा है, ऐसे में इतना बड़ा न्याय करने के लिए जज साहब ने सच में बहुत हिम्मत दिखाई है।

 

यह भी पढ़ें: 'अब तो मानना पड़ेगा...', केजरीवाल के आरोप मुक्त होने पर बोले अन्ना हजारे

 

केजरीवाल ने आगे कहा, 'पिछले चार साल में ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल करके हमारे ऊपर शराब घोटाले का आरोप लगाया गया। सीबीआई और ईडी ने चार्जशीट फाइल की। आज कोर्ट को प्रथम दृष्टया यह फैसला लेना था कि क्या सबूतों और गवाहों के आधार पर मुकदमा चलाने का पर्याप्त मैटेरियल है। अभी मुकदम चला नहीं था। कोर्ट ने करीब 600 पेज के आदेश में कहा है कि इतने गवाह और सबूत नहीं है कि इस मामले में मुकदम तक चलाया जा सके।'

 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोर्ट का कहना है कि यह इतना टुच्चा, फर्जी और गलत केस है। यह मैं नहीं कह रहा। आप कोर्ट का आदेश पढ़िए। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि यह पूरा षड्यंत्र पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने रचा। उन्होंने कहा कि आज दोनों लोगों को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। दोनों ने आम आदमी पार्टी को खत्म और बर्बाद करने के लिए षड्यंत्र रचा। 

'आजाद भारत का सबसे घिनौना षड्यंत्र'

केजरीवाल ने कहा, 'उन लोगों ने आजाद भारत का सबसे घिनौना षड्यंत्र रचा। वे देख रहे थे कि दिल्ली वह हमें नहीं हरा सकते। दिल्ली की जनता हमारे कामों से बहुत खुश है। इस वजह से उन्होंने षड्यंत्र रचा। जनता जानती है कि केजरीवाल ईमानदार है तो उन्होंने कहा कि केजरीवाल की ईमानदारी पर चोट करो।'

केजरीवाल ने बताया- क्यों रचा गया षड्यंत्र

केजरीवाल ने आगे कहा, 'उन्होंने आम आदमी पार्टी को खत्म करने का षड्यंत्र रचा और बोला कि केजरीवाल बेईमान है। केजरीवाल ने शराब घोटाला किया। केजरीवाल 100 करोड़ रुपये खा गया। मैंने जिंदगी में केवल ईमानदारी और इज्जत कमाई है। एक नया पैसा नहीं कमाया है। इन लोगों की तरह नहीं है। ये उस ईमानदारी पर चोट करना चाहते थे। इसलिए इन लोगों ने यह षड्यंत्र रचा। आज कोर्ट के आदेश से साफ हो गया है कि केजरीवाल कट्टर ईमानदार है। आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार है।'

 

यह भी पढ़ें: इंस्पेक्टर की बहाली वापस लें, मोहाली में तैनात न करें; कर्नल ने क्यों की ये अपील

 

'मैंने सिर्फ ईमानदारी कमाई है'

केजरीवाल ने कहा कि कई लोग कहते हैं कि जेल से आने के बाद केजरीवाल चुप क्यों हो गए, केजरीवाल गायब क्यों हो गए, केजरीवाल कहां गया? जवाब में केजरीवाल ने कहा कि मैं कोई नेता नहीं हूं। नेताओं को कोई फर्क नहीं पड़ता है। चार गाली दे दो... उनकी मोटी चमड़ी है। मैंने जिंदगी में सिर्फ ईमानदारी कमाई है। मुझे जब कोई बेईमान बोलता है तो फर्क पड़ता है। मुझे जब जेल भेजा जाता है और मेरे परिवार पर ताने मारे जाते हैं तो फर्क पड़ता है। इसलिए मैंने तय किया था कि जब पूरे देश के सामने मैं निर्दोष साबित नहीं हो जाऊंगा तब तक चुप रहूंगा। आज मेरे दिल से बहुत बड़ा बोझ उतर गया।

केजरीवाल का कत्ल करवाना होना: अरविंद

केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, मैं मोदी जी को कहना चाहता हूं कि आप ने मेरे ऊपर इतने केस कर लिए। आप ने ईडी, सीबीआई, पुलिस और इनकम टैक्स छोड़ दी। आप ने जेल भेज दिया। एक समय ऐसा था कि जब आम आदमी पार्टी के सबसे टॉप के पांच नेता जेल में थे। उसके बाद भी केजरीवाल का कुछ नहीं बिगाड़ सके। मोदी जी! अब तो केजरीवाल से निपटने का एक ही तरीका बचा है। केजरीवाल का कत्ल करवाना पड़ेगा। उसके अलावा केजरीवाल आपसे संभालने वाला नहीं है। अब केजरीवाल आपके बस का नहीं है। आपने सब कुछ करके देख लिया है। 

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap