logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'यहां कैसा भी आदमी आए, कल्याण होता ही है...', अयोध्या में बोला आसाराम

जमानत पर जेल से बाहर आए आसाराम ने कहा है कि अयोध्या में कैसा भी आदमी आए उसका कल्याण हो ही जाता है। बता दें कि आसाराम को रेप केस में आजीवन कारावास की सजा मिली है।

asaram

आसाराम, Photo Credit- X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

रेप मामले में दोषी होने के बाद आसाराम को सजा हो चुकी है। स्वास्थ्य कारणों से जेल से बाहर आए आसाराम मंगलवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या पहुंचा। राम मंदिर और हनुमानगढ़ी के दर्शन से पहले आसाराम ने कहा कि सप्ततीर्थों से मोक्ष की प्राप्ति होती है। अयोध्या के बारे में आसाराम ने कहा कि यहां कैसा भी आदमी आए उसका कल्याण ही होता है। आसाराम ने मीडिया से बातचीत ने यह भी कहा कि जो लोग मथुरा में रहे और साधुताई नहीं निभाई वे भी मरने के बाद नर्क में नहीं गए।

 

अयोध्या पहुंचे आसाराम की योजना राम मंदिर में दर्शन करने की है। बता दें कि नाबालिग लड़कियों के रेप के मामले में आसाराम को दोषी पाया गया है और उसे आजीवन कारावास की सजा दी गई थी। 28 अक्टूबर 2025 को आसाराम को अंतरिम जमानत दी गई थी। यह जमानत 6 महीने के लिए थी। 6 नवंबर 2025 को जमानत खत्म हो गई थी, उसके बाद गुजरात हाई कोर्ट ने जमानत को 6 महीने और बढ़ा दिया था। इस वजह से आसाराम अभी भी जेल से बाहर है।

 

यह भी पढ़ें: महिला दिवस 2026: बिजनेस से डिफेंस तक, कैसे हर क्षेत्र में कमाल कर रहीं महिलाएं?

 

तीर्थ यात्रा को लेकर क्या कहा?

आसाराम ने कहा है, 'भारत में कई तीर्थ स्थल हैं, जहां प्राण त्यागने या तीर्थ स्थल जाने से व्यक्ति को नरक नहीं मिलता है। इसके अलावा इंसान का कल्याण होता है। शास्त्रों के अनुसार भारत में सात ऐसे स्थल हैं, जहां जाने से मोक्ष मिलता है। इन स्थलों में सबसे पहले अयोध्या, फिर मथुरा, काशी, माया (जिसका मतलब हरिद्वार), कांची, अवंतिका, मथुरा और पुरी हैं।'

 

इसके बाद आसाराम ने कहा, 'मथुरा में जो साधु हैं, जो भले ही साधु का धर्म न निभाते हों, फिर भी वे मरने के बाद नरक नहीं जाते हैं। मानव शरीर में वात, कफ और पित्त जैसे तीन दोष होते हैं।' इसके बाद जब पत्रकारों ने आसाराम से पूछा कि क्या वह राम मंदिर का दर्शन करने वाला है? इसके जवाब में आसाराम ने कहा, 'राम मंदिर में पहले भी आया हूं, हालांकि मंदिर बनने के बाद पहली बार आया हूं।'

 

यह भी पढ़ें: 'अमेरिका अपराधी है', ईरान पर हमलों से क्यों भड़के भारत के शिया धर्मगुरु?


क्या है आसाराम वाला केस?

आसाराम को अपने ही एक अनुयायी की बेटी के साथ दुष्कर्म के मामले में दोषी पाया गया है। इस केस में यह पाया गया कि भूत-प्रेत का चक्कर बताकर आसाराम ने बेटी को वहीं छोड़ने को कहा गया था। 14 अगस्त 2013 को इस लड़की को बेहोश करके दुष्कर्म किया गया था। 5 दिन बाद लड़की के परिवार वालों ने पुलिस के बाद शिकायत दर्ज कराई थी। लड़की नाबालिग थी इसलिए रेप का दोषी पाए जाने के बाद आसाराम को उम्रकैद की सजा दी गई। हालांकि, 28 अक्टूबर 2025 से अब तक आसाराम जमानत पर बाहर है।

Related Topic:#Ayodhya

और पढ़ें