logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सेना मेडल से सम्मानित लोगों के लिए रेल यात्रा होगी फ्री, भारत सरकार का बड़ा एलान

सेना मेडल से सम्मानित हो चुके जवानों के लिए एक अच्छी खबर है। अब वे किसी भी ट्रेन के फर्स्ट और सेकेंड एसी कोच में आजीवन मुफ्त यात्रा कर सकेंगे।

award winner getting award from president of india

राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होते सेना के जवान, File Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है। इस फैसले के तहत तीनों सेनाओं के उन जवानों के लिए रेल यात्रा आजीवन फ्री रहेगी जिन्हें कभी सेना मेडल वीरता पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, इस योजना का फायदा सेना मेडल से सम्मानित जवानों के साथ-साथ उनके साथ चल रहे एक और शख्स को मिलेगा। जवानों के अलावा उनकी पत्नी, उनकी विधवा पत्नी या बिना शादी के ही शहीद हो गए जवान के माता-पिता को भी इस योजना का फायदा दिया जाएगा।

 

रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, केंद्र सरकार ने इसके लिए एक आदेश जारी किया है ताकि सेना मेडल से सम्मानित हो चुके जवानों को रेलवे में छूट दी जाए। यह छूट फर्स्ट AC, सेकेंड AC और AC चेयर कार में लागू होगी। यानी सेना मेडल से सम्मानित हो चुके जवान या उनके परिवार के लोग भारतीय रेलवे की ट्रेन में अपने एक सहयोगी के साथ मुफ्त में यात्रा कर सकेंगे।

 

यह भी पढ़ें: 3 से 5 रुपये तक महंगा हो गया डीजल-पेट्रोल, कहां बढ़े दाम? देखें रेट लिस्ट

 

किसको-किसको मिलेगा फायदा?

 

यह स्पष्ट किया गया है कि अवॉर्ड प्राप्त करने वाले शख्स के अलावा उनकी पत्नी या विधवा को भी मुफ्त यात्रा का फायदा मिलेगा। हालांकि, अगर सैनिक की विधवा दूसरी शादी कर लेती हैं तब उन्हें यह फायदा नहीं मिलेगा। इसके अलावा, अगर कोई जवान बिना शादी किए ही शहीद हो जाता है तो उस स्थिति में मुफ्त यात्रा का फायदा उसके माता-पिता को दिया जाएगा।

 

इससे पहले भी इस तरह की सुविधा थी लेकिन 6 प्रमुख वीरता पुरस्कारों यानी कि परमवीर चक्र, महावीर चक्र, वीर चक्र, अशोक चक्र, कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र से सम्मानित सैनिकों और उनके परिवारों तक ही सीमित थी। अब तीनों सेनाओं के वीरता पदक हासिल करने वालों को भी इसका फायदा दिया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: हरियाणा में 21 IAS और HCS अधिकारियों के ट्रांसफर, रवि प्रकाश को बड़ी जिम्मेदारी

किसे मिलते हैं सेना मेडल?

 

वायु सेना मेडल- वायु सेना मेडल को दो कैटगरी में बांटा गया है। पहला सेना मेडल  (डिवोशन टू ड्यूटी) और दूसरा सेना मेडल (वीरता) है। वीरता वाला मेडल बहादुरी दिखाने के लिए दिया जाता है और डिवोशन टू ड्यूटी वाला मेडल अपना काम करने में अभूतपूर्व प्रयास दिखाने के लिए दिया जाता है।

Related Topic:#railway news

और पढ़ें