logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अयोध्या: रामलला विराजे, अब आएंगे राजा राम, दरबार बनकर तैयार

अयोध्या के रामलला मंदिर के कई हिस्से अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। रामलला के गर्भगृह में विराजने के एक साल बाद, राजा राम की भी प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है।

Ram Mandir

राम मंदिर, अयोध्या। (Photo Credit: RJTK)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

अयोध्या में रामलला मंदिर का निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है। मंदिर के कई हिस्से अभी बन रहे हैं। गर्भगृह के ऊपर भगवान राम का 'दरबार' बनकर तैयार हो रहा है। अगले महीने 'रामलला' की ही तर्ज पर 'राजा राम' की भी प्राण प्रतिष्ठा अगले महीने तक हो सकती है।

मंदिर के पहले तल पर 'राम दरबार' बन रहा है। इस समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं लेकिन यह रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तरह भव्य नहीं होगा। बीते साल 22 जनवरी 2024 की तुलना में इस आयोजन में कम भीड़ होगी। 

रामदरबार की प्राण प्रतिष्ठा क्या रामलला जैसी भव्य होगी?
22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में देश के 8 हजार से ज्यादा VIP मेहमान शामिल हुए थे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, योगी आदित्यनाथ नाथ, संघ प्रमुख मोहन भागवत भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। अब इस बार यह समारोह सीमित लोगों की मौजूदगी में होगा। संख्या के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से सरकार ने कैसे कमाए 400 करोड़?


कितना बनकर तैयार हुआ मंदिर?

राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े लोगों का कहना है कि मंदिर लगभग बनकर तैयार हो गया है। यह समारोह, मंदिर में हुए निर्माण के समापन का प्रतीक भी होगा। साल 2020 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद से राम मंदिर निर्माण कार्य शुरू हुआ था। अभी तक मंदिर का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह से बन नहीं पाया है। 



कब स्थापित होंगी बाकी मूर्तियां?
मंदिर समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने दावा किया था कि मंदिर का निर्माण महीने के अंत तक पूरा हो जाएगा। मंदिर में अभी 20 हजार घन फीट का पत्थर अभी और लगाए जाएंगे। परकोटा का काम इस साल के अंत तक चलेगा। निर्माण 15 अप्रैल तक पूरा हो सकता है। मूर्तियों की स्थापना 25 से 15 अप्रैल के बीच में होगी।

यह भी पढ़ें:  बिहार में सीता मंदिर को कैसे राजनीतिक मुद्दा बना रही है बीजेपी?


कौन बना रहा है मूर्तियां?
रामलला की मूर्ति कर्नाटक के कलाकार अरुण योगीराज बने बनाई थी। राम दरबार को बनाने में जयपुर के 20 कारीगरों की टीम लगी हुई है। मुख्य कलाकार प्रशांत पांडेय हैं। सफेद मकराना संगमरमर से मूर्तियां तैयार की जा रही हैं। परिरस में संत तुलसीदास की भी विशाल मूर्ति बन रही है। 

कितना भव्य है अयोध्या का राम मंदिर?
अयोध्या का राम मंदिर नागर शैली में बना है। मंदिर की लंबाई 380 फीट है, चौड़ाई 250 फीट है। यह मंदिर 392 स्तंभों और 44 दरवाजों पर टिका है। निर्माण काम 90 फीसदी तक पूरा हो चुका है। राम मंदिर में ही अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय भी बन रहा है। भगवान राम की कथाओं को जीवंत दिखाने के लिए होलोग्राम भी तैयार किया जा रहा है।

Related Topic:#Ayodhya Ram Mandir

और पढ़ें