देश में इन दिनों बैंक कर्मचारियों की 5 दिन काम करने की मांग को लेकर चर्चा चल रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक नोटिफिकेशन तेजी से वायरल हुआ। इसमें दावा किया गया कि सरकार ने सभी सरकारी बैंकों में हर शनिवार छुट्टी देने की मांग मान ली है। यह खबर सामने आते ही तेजी से फैलने लगी। हालांकि, कुछ ही समय बाद सरकार ने इस दावे पर सफाई दी। सरकार ने कहा कि यह खबर पूरी तरह गलत है और 5 दिन काम करने को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है।
सरकार ने साफ कर दिया है कि ऐसा कोई भी फैसला नहीं लिया गया है। वायरल हो रहा दस्तावेज पूरी तरह से फर्जी और बनावटी है, जिस पर भरोसा न करने की सलाह दी गई है। हालांकि, सरकार ने 5 दिन काम करने की मांग को पूरी तरह से खारिज भी नहीं किया है।
यह भी पढ़ें: '9/11 होने से बचा लिया', कैप्टन स्मित माछर की दिलेरी पर क्या बोले PM मोदी?
PIB ने किया खंडन
केंद्र सरकार की आधिकारिक एजेंजी प्रेस इफोर्मेशन ब्यूरो (PIB) की 'PIB Fact Check' ने इस वायरल नोटिफिकेशन की जांच की और इसे फर्जी पाया। एजेंसी ने स्पष्ट किया कि वित्त मंत्रालय की तरफ से हर शनिवार को बैंक बंद रखने से जुड़ा कोई भी गजट या सर्कुलर जारी नहीं किया गया है। साथ ही सरकार ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे ऐसे किसी भी नोटिफिकेशन को सच न मानें और अफवाहों से बचें।
क्या है बैंक कर्मचारियों की मांग?
बैंक कर्मचारी संगठन काफी समय से हफ्ते में सिर्फ 5 दिन काम यानी सोमवार से शुक्रवार करने और शनिवार और रविवार को छुट्टी देने की मांग कर रहे हैं। हाल ही में इस मुद्दे को लेकर बैंक कर्मचारियों की हड़ताल होने वाली थी जिसे फिलहाल टाल दिया गया है। सरकार ने अभी तक कोई आदेश जारी नहीं किया है। लेकिन इसका मतलब यह भी नहीं है कि सरकार ने हर शनिवार छुट्टी देने के फैसले पर साफ इनकार कर दिया है।
यह भी पढ़ें: 25 साल में चौथी बार, मानसून के समय भी कम हुई बारिश; अल नीनो का असर
फर्जी खबरों की जांच कैसे करें?
अगर आपको भी केंद्र सरकार या मंत्रालयों से जुड़ा कोई आदेश या मैसेज मिलता है तो आप उसकी सच्चाई जांचने के लिए PIB Fact Check पर जा सकते हैं। साथ ही सरकार की ओर से WhatsApp नंबर +91 8799711259 और ईमेल ID factcheck@pib.gov.in दिया गया है जिस पर आप खबरों की पड़ताल कर सकते हैं।