LIVE NOW
2 राज्यों में BJP की हार, PK ने बांकीपुर जीता, उपचुनाव में हुआ खेला
गुजरात, मध्य प्रदेश और बिहार की एक-एक सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। तीनों सीटों पर रुझान किस ओर हैं पढ़ें लाइव ब्लॉग।

नीरज कुमार, प्रशांत किशोर और सतीश। Photo Creit: ChatGPT
7:16 pm
प्रशांत किशोर ने जीता बांकीपुर
प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव बीजेपी को हराकर जीत लिया है। उन्होंने 19,324 वोटों के मार्जिन से बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार को हरा दिया है। प्रशांत किशोर ने बीजेपी का विजयी रथ रोकते हुए कुल 64,151 वोट पाए। वहीं, बीजेपी को कुल 44,827 वोट ही मिले।
5:01 pm
बीजेपी नेतृत्व को संदेश साफ है
बिहार के बांकीपुर उपचुनाव में बढ़त लेने के बाद जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने कहा, 'उपचुनाव के नतीजे बीजेपी नेतृत्व को एक संदेश देते हैं कि बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर साफ छवि वाले काबिल आदमी को बिठाया जाए।'
https://twitter.com/PTI_News/status/2084238604700975613
4:36 pm
बीजेपी को बांकीपुर और दतिया में जोरदार झटका
बीजेपी को बांकीपुर और दतिया में जोरदार झटका लगा है। बिहार की बांकीपुर सीट से प्रशांत किशोर की जीत लगभग पक्की है। 31 में से 26 राउंड की गिनती होने के बाद प्रशांत 15,864 वोटों से आगे चल रहे हैं। बीजेपी के नीरज कुमार को महज 37,702 वोट मिले हैं।
दतिया में कांग्रेस के घनश्याम सिंह बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी से 11,054 वोटों के मार्जिन से आगे चल रहे हैं। इस सीट पर 15 राउंड में से 13 पर गिनती हो चुकी है। अभी तक घनश्याम को 61,677 और आशुतोष तिवारी को 50,623 वोट मिले हैं।
https://twitter.com/ANI/status/2084214448311664936
4:28 pm
मंजलपुर में बीजेपी की 30,630 वोटों से जीत
गुजरात की मंजलपुर विधानसभा सीट बीजेपी ने बड़े मार्जिन से जीत ली है। बीजेपी उम्मीदवार सत्येंद्रभाई पटेल को 55,481 वोट मिले। कांग्रेस उम्मीदवार भिखाभाई राबरी दूसरे नंबर पर रहे। उन्हें 24,851 वोट ही मिल सके।
https://twitter.com/ANI/status/2084206549736870139
3:14 pm
दतिया में बीजेपी हार की ओर
मध्य प्रदेश की हाई प्रोफाइल दतिया सीट पर कांग्रेस के घनश्याम सिंह 10,911 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 50,307 वोट मिल चुके हैं। बीजेपी के आशुतोष तिवारी को 39,396 वोट मिले हैं जबकि आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार दामोदर यादव को 13,273 वोट मिले हैं। दतिया में अभी तर 15 में से 10 राउंड गिनती हो चुकी है।
3:00 pm
बड़ी जीत की ओर प्रशांत किशोर
बांकीपुर में 31 में से 20 राउंड की गिनती हो चुकी है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने बीजेपी को शॉक दे दिया है। प्रशांत बीजेपी के नीरज कुमार से 11,621 वोटों के बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं। उन्हें अभी तक 40,169 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी के नीरज को 28,548 वोट मिले हैं। वहीं, आरजेडी की रेखा कुमारी तीसने नंबर पर टल रही हैं। उन्हें 10,035 वोट मिले हैं।
2:53 pm
गुजरात के मंजलपुर में बड़ी जीत की ओर बीजेपी
गुजरात के मंजलपुर विधानसभा उप चुनाव में बीजेपी लगभग जीत चुकी है। 20 में से 19 राउंड की गिनती के बाद बीजेपी उम्मीदवार सत्येंद्रभाई पटेल 55,244 हासिल करके 30,567 वोटों से आगे हैं। वहीं, कांग्रेस के भिखाभाई राबरी 24,677 वोट पाकर 30,567 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
1:27 pm
दतिया भी गंवाएगी बीजेपी
सातवें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त और बढ़ी है। सातवें राउंड की मतगणना पूरी। सातवें राउंड में बीजेपी 4,071, कांग्रेस 5,580 और ASP 660 वोटों पर है। सात राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह कुल 3,295 वोटों से आगे चल रहे हैं।
1:26 pm
बांकीपुर में 11 हजार वोटों से आगे हुए प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर 11 हजार वोट से प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं। 15 राउंड की वोटिंग पूरी हो चुकी है।
12:49 pm
दतिया में बीजेपी गंवा सकती है सीट
दतिया में छठवें राउंड तक बीजेपी बीजेपी को 3331 वोटों पर है, कांग्रेस 4809 और आजाद समाज पार्टी 914 वोटों पर। कांग्रेस 1472 वोटों से लीड कर रही है।
12:44 pm
प्रशांत किशोर बांकीपुर में 5272 वोटों से आगे
11:30 am
6वें राउंड तक PK 3 हजार वोटों से आगे
बांकीपुर उपचुनाव में 6वें राउंड तक जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर 3 हजार वोटों से आगे हैं। बीजेपी दूसरे स्थान पर है।
11:28 am
सतेंद्रभाई पटेल जीत की ओर
11:21 am
बांकीपुर में चुनाव जीत रहे पीके?
बांकीपुर में प्रशांत किशोर चौथे राउंड में भी 1145 वोटों से आके हैं। नीरज कुमार दूसरे और रेखा कुमारी तीसरे स्थान पर हैं।
10:12 am
वडोदरा की मांजलपुर सीट पर बीजेपी को बढ़त
वडोदरा की मांजलपुर सीट पर बीजेपी को बढ़त है। कांग्रेस लगातार पीछे छूट रही है। यह सीट बीजेपी की पारंपरिक सीट है। कांग्रेस के लिए यहां कभी राह आसान नहीं रही है।
10:11 am
दतिया में BJP आगे ही रहेगी: नरोत्तम मिश्रा
बीजेपी के नेता नरोत्तम मिश्रा ने कहा है, 'हमेशा मैंने कहा है कि बीजेपी ही जीतेगी। राजेंद्र भारती पहले भी निष्कासित हो चुके हैं। भ्रष्टाचार पहले ही वह कर चुके है। 4 पार्टियों से चुनाव लड़ चुके है। घनशयाम सिंह ये बातें बोल चुके हैं, उन्हीं की बात दोहरा रहा हूं।'
https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/2084134475345416622
10:08 am
दतिया में बीजेपी प्रत्याशी को बढ़त
दतिया विधानसभा में बीजेपी उम्मीदवार आगे चल रहा है। पहले 2 राउंड में कांग्रेस आगे चल रही थी।
10:06 am
प्रशांत किशोर आगे, नितिन नबीन का गढ़ गंवाएगी बीजेपी?
जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार से आगे चल रहे हैं। वह 800 से ज्यादा आगे हैं।
8:39 am
दतिया के मतगणना पर अधिकारियों ने क्या कहा?
दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना पर दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने कहा, 'सबसे पहली जिम्मेदारी है कि वहां बैठे एजेंट संतुष्ट हों। पारदर्शिता में कोई कमी नहीं आएगी। 8 बजे पोस्टल बैलेट और 8.30 बजे EVM का राउंड शुरू होगा।'
https://twitter.com/AHindinews/status/2084110521973035125
7:29 am
बांकीपुर में त्रिकोणीय मुकाबला, कौन पड़ेगा भारी?
7:28 am
नरोत्तम मिश्रा की नारजगी बीजेपी पर भारी पड़ेगी?
7:07 am
'बीजेपी हारी तो सम्राट चौधरी इस्तीफा दें'
https://twitter.com/jansuraajonline/status/2083893073721901427
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | EDITORIAL POLICY | Sitemap




