logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बंगाल की खाड़ी में हलचल, ओडिशा-छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

बंगाल की खाड़ी में नया कम दबाव क्षेत्र बनने से ओडिशा, छत्तीसगढ़, MP समेत देश के कई राज्यों में अगले 3 दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। पढ़ें उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक के मौसम का हाल।

Bay of Bengal Low Pressure, Weather Update,

प्रयागराज, बारिश। Photo Credit-PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अगले 24 घंटों में पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तटों के पास उत्तरी बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव क्षेत्र बन सकता है। इसके असर से अगले 2 से 3 दिनों के दौरान ओडिशा और छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, पूर्वी मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश भी बारिश के घेरे में हैं। 23 अगस्त को इन इलाकों में तेज बारिश की चेतावनी है। 

 

दूसरी ओर पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ भूस्खलन और बिजली गिरने का खतरा बढ़ सकता है। दिल्ली-NCR से लेकर यूपी, बिहार, झारखंड और मध्य भारत तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में हलचल का असर कई अन्य राज्यों के मौसम पर साफ दिख सकता है। 

 

यह भी पढ़ें: बंगाल की खाड़ी में डूबा पनामा के झंडे वाला जहाज, 24 लापता, ICG का रेस्क्यू जारी

उत्तर-पश्चिम भारत में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 22-23 अगस्त तक अच्छी-खासी से लेकर व्यापक बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में 22 अगस्त को और उत्तराखंड में 22 से 28 अगस्त तक लगातार बारिश होने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 22 से 25 अगस्त तक अच्छी-खासी से व्यापक बारिश हो सकती है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर इलाके में 24-28 अगस्त और हिमाचल प्रदेश में 23-28 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

 

बाकी उत्तर-पश्चिम भारत में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। उत्तराखंड में 22 से 28 अगस्त तक कहीं-कहीं आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी है। 22 अगस्त को हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 23 अगस्त को भारी और 22 अगस्त को बहुत भारी बारिश की चेतावनी है।

मध्य भारत में कैसा रहेगा मौसम का हाल? 

पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 22 से 26 अगस्त तक, विदर्भ में 22 से 25 अगस्त तक और छत्तीसगढ़ में 22 से 28 अगस्त तक अच्छी-खासी से लेकर व्यापक बारिश होने की संभावना है। इसके बाद पूर्वी-पश्चिमी मध्य प्रदेश में 27-28 अगस्त और विदर्भ में 26-28 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 22 से 26 अगस्त तक कहीं-कहीं आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी है।

 

इसके अलावा, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 22-25 अगस्त, पूर्वी मध्य प्रदेश में 23-26 अगस्त और विदर्भ में 23-24 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। वहीं छत्तीसगढ़ में 24 से 28 अगस्त तक, पूर्वी मध्य प्रदेश में 22 अगस्त को और छत्तीसगढ़ में 22-23 अगस्त को कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की आशंका है।

 

यह भी पढ़ें: ब्यूटी पर मिलेनियल्स से डबल खर्च कर रहे जेन-जी, भारत में विदेशी कंपनियों की नजर

पूर्वी भारत में मौसम का हाल

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 22 से 28 अगस्त तक, झारखंड में 23 से 28 अगस्त तक और बिहार में 24 से 26 अगस्त तक अच्छी-खासी से लेकर व्यापक बारिश हो सकती है। झारखंड में 22 अगस्त को और बिहार में 22-23 अगस्त व 27-28 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा, अंडमान-निकोबार में 22 से 28 अगस्त तक और बिहार में 22-23 अगस्त को आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी है।

 

गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल-सिक्किम में 22-25 अगस्त, झारखंड-ओडिशा में 22-26 अगस्त और बिहार में 24-28 अगस्त के दौरान तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा, झोंके 50 किमी/घंटा तक) चल सकती हैं। अंडमान-निकोबार में 22 अगस्त को, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल-सिक्किम में 24-26 अगस्त, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल-झारखंड में 23-24 अगस्त और बिहार में 24-27 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। साथ ही ओडिशा में 22 से 28 अगस्त तक कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की भी संभावना है। बिहार में 22 और 23 अगस्त को मध्यम से लेकर गंभीर स्तर तक बिजली कड़कने की गतिविधि हो सकती है।

पूर्वोत्तर और पश्चिम भारत में मौसम का हाल

अरुणाचल प्रदेश में 22-25 अगस्त को हल्की और 26-28 अगस्त को तेज बारिश हो सकती है। असम-मेघालय में 22-23, 24-25 और 26-28 अगस्त को बारिश होगी, जबकि नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में पूरे हफ्ते (22-28 अगस्त) बारिश जारी रहेगी। इन सभी राज्यों में 22 से 26 अगस्त तक आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी है, साथ ही 22 से 28 अगस्त तक कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है।

 

वहीं पश्चिम भारत में कोंकण और गोवा में 22 से 28 अगस्त तक अच्छी-खासी बारिश होने की संभावना है, जबकि गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और सौराष्ट्र-कच्छ में इसी दौरान हल्की-छिटपुट बारिश हो सकती है।

दक्षिण भारत में मौसम का हाल

इसके अलावा, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु और तेलंगाना में 22 से 28 अगस्त तक छिटपुट बारिश होगी, वहीं कर्नाटक में 22 और 25-28 अगस्त को बारिश देखने को मिल सकती है। केरल, तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में 22 से 28 अगस्त तक व्यापक बारिश होने की संभावना है। तमिलनाडु-पुडुचेरी में 22-25 अगस्त के दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं, और आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक व तेलंगाना में भी अलग-अलग तारीखों पर तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भी 22-25 अगस्त के आसपास कहीं-कहीं भारी बारिश की भी संभावना है।

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें