logo

ट्रेंडिंग:

परिवार के खिलाफ जाकर की शादी, अब पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट

मेरठ और औरैया हत्याकांड के बाद बेंगलुरु में भी एक पत्नी ने अपने पति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। इस मामले में पत्नी और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया गया है।

bengaluru realtor murder

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: Pixabay

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

बेंगलुरु में 37 साल के रियल एस्टेट एजेंट की हत्या कर दी गई। इस घटना के दो दिन बाद पुलिस ने सोमवार 24 मार्च को मृतक एजेंट की 19 साल की पत्नी और उसकी मां को गिरफ्तार किया।

 

रियल एस्टेट एजेंट लोकनाथ सिंह की हत्या 22 मार्च की शाम को उत्तर-पश्चिम बेंगलुरु के सोलादेवनहल्ली में बीजीएस लेआउट में एक निर्माणाधीन इमारत के पास की गई थी।सोमवार को पुलिस ने सिंह की पत्नी यशस्विनी और उसकी मां हेमा बाई को चाकू घोंपकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

 

यह भी पढ़ें: चुपके से बना रहे वीडियो और ले रहे तस्वीर, लीक करने पर होगी जेल

माता-पिता की मर्जी के खिलाफ की थी शादी

पुलिस ने बताया कि यशस्विनी ने कुछ महीने पहले अपने माता-पिता की मर्जी के खिलाफ सिंह से शादी की थी। हालांकि, उसे शक हो गया था कि सिंह का किसी से प्रेम-संबंध है और इस वजह से दोनों के बीच अक्सर बहस होती रहती थी। बाद में यशस्विनी अपने माता-पिता के घर वापस चली गई।

 

यह भी पढ़ें: नोटिस जरूरी, अपील का मौका भी; 'बुलडोजर एक्शन' की पूरी गाइडलाइंस

खिलाई नींद की गोलियां फिर घोंपा चाकू

पुलिस ने बताया कि 22 मार्च को यशस्विनी ने सिंह से संपर्क किया और बगलूर के पास उससे मिलने के लिए बुलाया। सिंह सोलादेवनहल्ली गए, जहां उसकी पत्नी ने उसके खाने में नींद की गोलियां मिला दीं। इस दौरान हेमा भी अपनी बेटी के साथ मौजूद थी। जब सिंह बेहोश होने लगा, तो यशस्विनी और हेमा ने उस पर चाकू से हमला किया और उसकी गर्दन के पिछले हिस्से पर जानलेवा वार किया। उसी दौरान सिंह ने दम तोड़ दिया। अब यशस्विनी और हेमा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap