logo

मूड

ट्रेंडिंग:

भगवान बद्रीनाथ को ओढ़ाया गया 'घृतकंबल', बंद हुए कपाट, जानिए क्या है मान्यता

बदरीनाथ धाम के कपाट आज से सर्दियों के लिए बंद हो जाएंगे। इस दौरान कपाट बंद होने से पहले निभाई जाने वाली सदियों पुरानी परंपरा इस साल भी निभाई गई।

बदरीश गाय का घी बदरीनाथ

बदरीश गाय का घी भेंट करते, Photo Credit: File Photo

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भगवान बदरीनाथ के कपाट सर्दियों के लिए बंद होने से पहले निभाई जाने वाली सदियों पुरानी परंपरा इस साल भी पूरी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ निभाई गई। इस खास परंपरा के तहत ज्योतिर्मठ की ओर से भगवान बदरीविशाल के विग्रह पर लेपन (घृतकम्बल) के लिए विशेष रूप से संरक्षित बदरीश गाय का शुद्ध घी बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) को सौंपा गया। इस परंपरा का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। इसे हर साल कपाट बंद होने से पहले पूरे सम्मान के साथ निभाया जाता है।

 

सर्दियों में जब भगवान बदरीविशाल के कपाट छह महीने के लिए बंद किए जाते हैं, तो उस समय एक खास परंपरा निभाई जाती है। कपाट बंद होने की प्रक्रिया के दौरान भगवान के विग्रह को ऊनी कंबल ओढ़ाया जाता है। इस कंबल को घृतकम्बल कहा जाता है। इसे माणा गांव की कुंवारी कन्याएं अपने हाथों से तैयार करती हैं। इसके बाद ज्योतिर्मठ की ओर से दिए गए बदरीश गाय के शुद्ध घी में इस कंबल को भिगोया जाता है और फिर भगवान बदरीविशाल को अर्पित किया जाता है।

 

यह भी पढ़ें: मुसादिक मलिक के भारत दौरे पर बवाल क्यों, पुराना झगड़ा क्या है?

क्या है मान्यता?

मान्यता है कि सर्दियों में बदरीनाथ धाम में कड़ाके की ठंड पड़ती है। ऐसे में भगवान को घी में भिगोया हुआ यह ऊनी कंबल ओढ़ाया जाता है, ताकि उन्हें ठंड से बचाया जा सके और गर्माहट बनी रहे। यह परंपरा आदि शंकराचार्य के समय से चली आ रही है। ज्योतिर्मठ की ओर से आज भी इसका पूरी श्रद्धा के साथ पालन किया जाता है।

आज दर्शन करेंगे शंकराचार्य

दूसरी ओर, मार्गशीर्ष मास की शुरुआत के शुभ अवसर पर आज शाम उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 1008 जी महाराज भगवान बदरीविशाल के दर्शन के लिए बदरीनाथ धाम जाएंगे। उनके आगमन को लेकर मठ और धाम परिसर में विशेष तैयारियां और उत्साह देखने को मिल रहा है। श्रद्धालु भी उनके आगमन को लेकर उत्साहित हैं।

 

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बताया कि बदरीश गाय का शुद्ध देसी घी इस परंपरा के पालन के लिए रखा जाता है। जब कपाट बंद होते हैं तो माणा गांव की कुंवाली कन्याओं द्वारा तैयार किए गया घृतकम्बल ओढ़ाया जाता है। शंकराचार्य इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा कि माना जाता है कि घी कभी  बासी नहीं होता इसलिए इससे माना जाता है कि भगवान की हमेशा पूजा हो रही है।

Related Topic:#Badrinath Dham

और पढ़ें