दिल्ली में एक सीएनजी स्टेशन पर गैस भरते समय बड़ा धमाका हुआ। घटना बाहरी दिल्ली के टिकरी कलां स्थित सीएनजी फिलिंग स्टेशन की है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने पुलिस के हवाले से बताया कि हादसे में तीन लोगों की जान चली गई और तीन अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
एक दमकल अधिकारी ने बताया कि दोपहर 3:37 बजे धमाके की सूचना मिली। तुरंत दमकल की छह गाड़ियों को मौक पर भेजा गया। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया कि धमाका की वजह क्या है? हालांकि मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: 'सुधर जाओ वरना सुधार देंगे...', सरकार को धमका क्यों रही है CJP?
दिल्ली पुलिस ने बताया कि सभी मृतक सीएनजी स्टेशन के कर्मी हैं। गैस भरते वक्त ट्रक के आसपास छह लोग खड़े थे। तभी अचानक धमाका होने से सभी लोग चपेट में आ गए। सीएनजी स्टेशन कर्मचारी मनीष की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे साथी सन्नी ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा। तीसरे मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान की कोशिश में जुटी है। तीनों झुलसे हुए लोगों की हालत गंभीर है।
खबर अपडेट की जा रही है...