logo

ट्रेंडिंग:

अब राज्यसभा में दिखेंगे नितिन नवीन, BJP ने 9 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की

आगामी राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने 9 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी। इस लिस्ट में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन का भी नाम शामिल है।

BJP Rajya Sabha candidates

नितिन नवीन। Photo Credit- PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

आगामी राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। इन उम्मीदवारों में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन का भी नाम शामिल है। नितिन नवीन को पार्टी ने बिहार से उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा शिवेश कुमार को भी बिहार से उम्मीदवार बनाया गया है। शिवेश कुमार बीजेपी की बिहार इकाई के महासचिव हैं।  

 

बीजेपी की लिस्ट में कुल नौ उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इसमें बीजेपी की पश्चिम बंगाल इकाई के पूर्व अध्यक्ष राहुल सिन्हा और छत्तीसगढ़ इकाई की उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा को उनके राज्यों से मैदान में उतारा गया है।

उपेंद्र कुशवाहा भरेंगे नामांकन

वहीं, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी की ओर से आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। उनकी पार्टी ने बताया कि कुशवाहा बिहार से एनडीए के उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन भरेंगे। यह निर्णय एनडीए के शीर्ष नेतृत्व से विचार-विमर्श करके तय किया गया है। 

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: 'मुस्लिमों के साथ विश्वासघात किया', OIC पर क्यों भड़कीं महबूबा मुफ्ती?

 

 

 

असम से जोगेन मोहन और तेराश गोवाला

असम के लोक निर्माण मंत्री जोगेन मोहन और विधायक तेराश गोवाला को बीजेपी ने राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किया है। बीजेपी ने अपनी ओडिशा इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल और मौजूदा राज्यसभा सांसद सुजीत कुमार को भी आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए राज्य से अपना उम्मीदवार बनाया है। सुजीत कुमार का कार्यकाल अप्रैल में खत्म हो रहा है। ओडिशा के पूर्व मंत्री मनमोहन सामल 2024 के ओडिशा विधानसभा चुनाव में हार गए थे। 

 

यह भी पढ़ें: पहलगाम अटैक मामले में चीन की मदद लेगा भारत, क्या है GoPro कनेक्शन?

संजय भाटिया हरियाणा से प्रत्याशी

वहीं, पार्टी के पूर्व लोकसभा सांसद संजय भाटिया हरियाणा से राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाए गए हैं। बता दें कि संजय भाटिया को बीजेपी ने राज्य सभा उम्मीदवार बनाकर उन्हें इनाम दिया है। भाटिया करनाल से लोकसभा सांसद थे। पार्टी ने उनका टिकट काटकर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सांसद बनाया था। संजय भाटिया प्रदेश अध्यक्ष की रेस में भी हैं। 

 

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि उम्मीदवारों के नामों को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने मंजूरी दे दी है।

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap