logo

ट्रेंडिंग:

'यूनुस का व्यवहार उचित नहीं', टैगोर के घर में तोड़फोड़ पर बोली BJP

रवींद्रनाथ टैगोर के पैतृक घर में तोड़फोड़ की घटना पर बीजेपी ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार पर निशाना साधा और कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया।

BJP spokesperson Sambit Patra.

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा। ( Photo Credit: X/@BJP4India)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

बांग्लादेश के सिराजगंज जिले में स्थित नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर के पैतृक घर पर भीड़ ने तोड़फोड़ की। अब बांग्लादेश की सरकार ने तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की निंदा की। भाजपा ने कहा कि हम इस मामले को बेहद गंभीरता से लेते हैं।

 

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि मंगलवार को बांग्लादेश में स्थित रवींद्रनाथ टैगोर के पैतृक घर पर हमला हुआ। घर को काफी क्षति पहुंचाई गई है। गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर कोई आम शख्सियत नहीं थे। वे सीमाओं से बंधे हुए व्यक्ति नहीं थे। उन्होंने भारत और बांग्लादेश के राष्ट्रगान को लिखा। ऐसे व्यक्तित्व थे कि उन्हें नोबेल पुरस्कार मिला। रवींद्रनाथ टैगोर बंगाल और भारतीय संस्कृति व सभ्यता के प्रतीक हैं।

 

संबित पात्रा ने मीडिया रिपोर्टों का हवाला दिया और कहा कि हमले के पीछे जमात-ए-इस्लामी और हिफाजत-ए-इस्लाम का हाथ है। यह भी सामने आ रहा है कि यह एक पूर्व नियोजित हमला था। 5 दिनों से योजना बनाई जा रही थी कि बंगाल की हमारी सभ्यता और संस्कृति की नींव व स्तंभ रवींद्रनाथ टैगोर के घर पर हमला किया जाएगा, ताकि वे दुनिया को एक बड़ा संदेश दे सकें।

 

यह भी पढ़ें: अहमदाबाद में बड़ा हादसा, 242 यात्रियों वाला प्लेन हुआ क्रैश

 

यूनुस की सरकार ने कोई एक्शन नहीं लिया: भाजपा

पात्रा का आरोप है कि बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार का व्यवहार उचित नहीं है। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वे इतने अहम अंतरराष्ट्रीय स्मारक की रक्षा नहीं कर सके। दुनिया में एक निंदनीय संदेश गया है। भाजपा अंतरिम सरकार के इस व्यवहार की निंदा करती है। संबित पात्रा ने कहा कि रवींद्रनाथ टैगोर के घर को बांग्लादेश की सरकार ने म्यूजियम घोषित कर रखा है। 

 

टैगोर जी ने इसी घर में कई कृतियां लिखीं और आज उसे ध्वस्त किया गया है। मुहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार का यह व्यवहार उचित नहीं है। इतने बढ़े अंतरराष्ट्रीय स्मारक को बचाकर नहीं रखा जा सका। बहुत ही खराब संदेश पूरे विश्व दरबार में जाता है। भाजपा प्रवक्ता ने बांग्लादेश में हुई घटना के खिलाफ विश्व समुदाय से एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में जो कुछ हुआ है, उसकी निंदा करने के लिए एक साथ आना चाहिए। 

 

यह भी पढ़ें: 'हम भारत से अच्छे संबंध चाहते हैं लेकिन कुछ गलत हो जाता है'- यूनुस

 

ममता बनर्जी पर साधा निशाना

संबित पात्रा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भी आलोचना की और आरोप लगाया कि वह बांग्लादेश के घुसपैठियों को वोट बैंक के रूप में देखती हैं और राजनीतिक कारणों से चुप रहना पसंद करती हैं। संबित पात्रा ने कहा, 'वह वोट बैंक की राजनीति से प्रेरित हैं। हम सांस्कृतिक राजनीति से प्रेरित हैं।'


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap