logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'मैं तो सहारा दे रहा था', आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने पर बोले BJP नेता

भारतीय जनता पार्टी के नेता अमर किशोर कश्यप की एक आपत्तिजनक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो के बाद बीजेपी नेता को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है।

BJP Leader Amar Kishore Kashyap viral video

अमर किशोर कश्यप, Photo Credit: Facebook/@amarkishore.kashyap

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारतीय जनता पार्टी के नेता अमर किशोर कश्यप एक विवादास्पद वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश के गोंडा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में 12 अप्रैल को लगे सीसीटीवी कैमरें में रिकॉर्ड किया गया था। इसमें कश्यप पर कार्यालय की सीढ़ियों पर एक महिला के साथ 'अनुचित व्यवहार' करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रही महिला को भाजपा कार्यकर्ता बताया जा रहा है।

 

बीजेपी नेता को भेजा कारण बताओ नोटिस

इस घटना के सामने आने के बाद पार्टी के भीतर हड़कंप मच गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पार्टी के एक सदस्य ने इस घटना को 'शर्मनाक' करार देते हुए उत्तर प्रदेश नेतृत्व को औपचारिक शिकायत सौंपी है।

 

इसके बाद भाजपा के राज्य नेतृत्व ने अमर किशोर कश्यप को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सात दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। उधर, अमर किशोर कश्यप ने सभी आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि यह वीडियो उनके राजनीतिक विरोधियों द्वारा उनकी छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है और पार्टी के फैसले का इंतजार किया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें: आज दिल्ली-NCR में बारिश के आसार, इन राज्यों के लिए IMD का रेड अलर्ट

'महिला को सहारा दे रहा था'

भाजपा नेता अमरनाथ कश्यप ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सफाई दी कि वीडियो में दिख रही महिला एक पार्टी कार्यकर्ता है। कश्यप के अनुसार, 'उस दिन महिला की तबीयत खराब थी और उसने आराम के लिए स्थान मांगा था। मैं उसे कार्यालय ले गया। सीढ़ियां चढ़ते समय उसे चक्कर आया, इसलिए मैंने उसे गिरने से बचाने के लिए सहारा दिया। इस वीडियो का गलत इस्तेमाल मेरी छवि धूमिल करने के लिए किया जा रहा है।'

 

यह भी पढ़ें: समय से पहले मॉनसून, खेती-किसानी से बिजली सप्लाई तक बेहतर कैसे, समझिए

नोटिस में क्या?

हालांकि, कश्यप के स्पष्टीकरण के बावजूद पार्टी ने मामले को गंभीरता से लिया है। भाजपा के प्रदेश महासचिव गोविंद नारायण शुक्ला ने गोंडा जिला भाजपा अध्यक्ष को निर्देशित करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पीटीआई के अनुसार, नोटिस में कहा गया है कि 'सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो पार्टी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाता है और अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।' नोटिस के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर अमरनाथ कश्यप को सात दिनों के भीतर भाजपा प्रदेश कार्यालय में लिखित जवाब देना होगा। निर्धारित समय में संतोषजनक उत्तर न मिलने की स्थिति में उनके विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।


और पढ़ें