logo

ट्रेंडिंग:

मुंबई आ रहे कंटेनर शिप पर हुआ धमाका, 4 लोग लापता, 5 घायल

मुंबई के न्हावा शेवा पोर्ट तक पहुंचने से पहले ही एक कंटेनर शिप में धमाका हुआ है और उसमें आग लग गई है। इंडियन कोस्ट गार्ड की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Indian Coast Guard

हादसे का शिकार हुआ कंटेनर शिप, Photo Credit: Indian Coast Guard

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

श्रीलंका की राजधानी कोलंबो से मुंबई के न्हावा शेवा पोर्ट की ओर आ रहे एक कंटेनर शिप में धमाका हुआ है। धमाके के बाद इस शिप पर लगे कंटेनरों में आग लग गई है। इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) ने बताया है कि धमाके की वजह से क्रू के 4 लोग गायब हैं और 5 लोग घायल हुए हैं। फिलहाल यह शिप पानी में तैर रहा है। इंडियन कोस्ट गार्ड की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस शिप पर क्रू के कुल 22 सदस्य थे जिसमें से 18 को रेस्क्यू कर लिया गया है और 4 लोग लापता हैं। 

 

रिपोर्ट के मुताबिक, कोलंबो से आ रहे इस कंटेनर शिप 'MV WAN HAI 503' में कोच्चि के पास धमाका हुआ। यह धमाका शिप के पोजिशन नंबर 315 पर हुआ है। धमाके के बाद से 4 क्रू मेंबर लापता हैं और 5 लोगों को चोट आई है। मदद के लिए न्यू मैंगलोर से ICGS राजदूत, कोच्चि से ICGS अर्णवेश और अगत्ती से ICGS सचेत को रवाना कर दिया गया है।

 

कोस्ट गार्ड ने क्या-क्या बताया?

 

इंडियन कोस्ट गार्ड की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है, 'आज सुबह 9:30 बजे सिंगापुर के शिप Wan Hai 503 की ओर से इंडियन कोस्ट गार्ड से संपर्क किया गया और मदद मांगी गई। सूचना दी गई कि बेपोर तट से 88 नॉटिकल मील दूर एक शिप में ब्लास्ट हुआ है और उस पर लदे कंटेनर में आग लग गई है। यह शिप 6 जून को कोलंबो से न्हावा शेवा पोर्ट, मुंबई के लिए रवाना हुआ था और इसमें कुल 22 क्रू मेंबर सवार थे। इसे 9 जून को मुंबई पहुंचना था। सूचना मिलते ही इंडियन कोस्ट गार्ड ने मदद भेज दी है और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करवा दिया है।'

 

ICG ने आगे बताया है, 'दोपहर 12:40 तक की जानकारी के मुताबिक, शिप पर लगी आग बाकी के कंटेनरों तक फैल गई है और क्रू मेंबर शिप छोड़कर लाइफ राफ्ट पर निकल गए हैं। इंडियन कोस्ट गार्ड के मैरिटाइम सेक्स्यू सेंटर, मुंबई की ओर से MV वन मार्वल को रवाना किया गया और 18 क्रू मेंबर को बचा लिया गया है। कुल 4 क्रू मेंबर लापता हैं जिनमें 2 ताइवानी, 1 इंडोनेशियाई और म्यांमार का एक क्रू मेंबर शामिल हैं। उनकी तलाश जारी है। डॉर्नियर एयरक्राफ्ट ऊपर से निगरानी रख रहा है।'

 

 

अभी क्या हो रहा है?

 

इंडियन कोस्ट गार्ड ने बताया है कि आग बुझाने और स्थिति पर काबू करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही, यह भी पता लगाया जा रहा है कि शिप के कंटेनरों में किस तरह की चीजें लोड की गई हैं, ताकि आग का अनुमान लगाया जा सके।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap